News Info

Go back
अनार के एक एक दाने में छिपा है सेहत का खज़ाना, सिर्फ एक अनार खाने से मिलेंगे इतने फायदे कि गिनते गिनते थक जाएंगे

17 July, 2024, 03:32 PM

अनार के एक एक दाने में छिपा है सेहत का खज़ाना, सिर्फ एक अनार खाने से मिलेंगे इतने फायदे कि गिनते गिनते थक जाएंगे

अनार कितना फायदेमंद होता है ये बात हम सब जानते हैं। पर क्या आपको यह बात पता है कि रोजाना एक अनार खाने से दिल की बीमारी का खतरा बेहद कम हो जाता है।

अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक अनार खाने से खून बढ़ता है। यह दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त करता है। अनार के पेड़ का हर एक भाग औषधि के काम आते है। अनार पूरे भारतवर्ष में पाया जाता है। अनार पक्का और मीठा आयुर्वेद के अनुसार सभी दोषों का नाश करता है। यह बलवर्धक है और स्मरण शक्ति को बढ़ाता है, हृदय के लिए यह अमृत समान होता है। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई गुना ज्यादा यह हमारे शरीर को फायदा पहुंचाता है। अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम पाया जाता है। अनार खाने से आपको सेहत से जुड़े क्या फायदे होंगे इस बारे में बता रहे हैं मशहूर आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी।

अनार खाने से सेहत को मिलेंगे ये फायदे:
महावारी में है फायदेमंद: अनार के फल के छिलके शरीर से होने वाले रक्तस्त्राव को रोकते हैं इसलिए यह रक्त स्त्राव वाली समस्याओं जैसे कि ब्लीडिंग पाइल्स, महावारी में अधिक रक्त आना, ब्लीडिंग गम्स, नकसीर और ड़ेंगू जैसे रोगों में चूर्ण या काढ़े के रूप में दिया जाता है।

दांतों के लिए है फायदेमंद: इसकी कलियों के चूर्ण से मसूड़ों पर मसाज करने से उनसे खून आना बंद हो जाता है। कलियों के रस को नाक में टपकाने से नकसीर में आराम मिलता है।

सर्दी-खांसी में लाभकारी: अनार के फल को आग में भूनकर उसके रस को निकालकर उसमें अदरक का रस या थोड़ी सी सोंठ मिलाकर सोते समय लेने से नज़ला-सर्दी-ज़ुकाम खासकर एलर्जिक साइनोसाइटिस और राइनाइटिस में बहुत फायदा होता है।

चर्म रोग में फायदेमंद: अनार के पत्तों का चूर्ण आधा से एक चम्मच तक सुबह-शाम पानी से लेने से चर्म रोगों में बहुत लाभ होता है, दिल की धड़कन जो अनियंत्रित हो जाती हैं उसमें भी बहुत लाभ होता है।

प्लेटलेट काउंट बढ़ता है: पपीता के पत्तों और अनार के पत्तों के रस को मिलाकर लेने से प्लेटलेट काउंट बढ़ता है। इसलिए इन दोनों के रस को या इसमें गिलोय का रस भी मिलाकर लेने से डेंगू के रोगियों को बहुत आराम मिलता है।






Source:

https://www.indiatv.in/health/health-benefits-of-pomegranate-anar-khane-ke-fayde-in-hindi-2024-07-13-1059796
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help