News Info

Go back
Grapes: सेहत का खजाना है हरे और काले अंगूर, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इसे खाने के फायदे

19 April, 2024, 11:36 AM

Grapes: सेहत का खजाना है हरे और काले अंगूर, न्यूट्रिशनिस्ट से जानिए इसे खाने के फायदे

Angoor Khane Ke Fayde: अंगूर का नाम सुनते ही कई लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि इसका स्वाद काफी अच्छा होता है, लेकिन क्या आप इसके फायदों से वाकिफ हैं?
Benefits of Eating Grapes: अगर आप अभी बाजार जाएंगे तो आपको दुकानों और ठेलों पर भरपूर मात्रा में हरे भरे और काले अंगूर नजर आएंगे. ये फल न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है, साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है. भारत के मशहूर न्यूट्रिशन एक्सपर्ट निखिल वत्स (Nikhil Vats) ने बताया कि अगर हम नियमित तौर से अंगूर खाएंगे तो सेहत को कई फायदे हो सकते हैं.

अंगूर खाने के फायदे

1. न्यूट्रिएंट रिच फ्रूट

अंगूर शरीर के लिए जरूरी न्यूट्रिएंट का अच्छा सोर्स माना जाता है, जैसे कि विटामिन सी, विटामिन के, फोलेट, और अन्य मिनरल्स. ये सभी तत्व हमारे फिजिकल हेल्थ को बनाए रखने में अहम रोल अदा करते हैं. 

2. दिल की सेहत के लिए अच्छा

अंगूर में मौजूद अंटीऑक्सिडेंट्स हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं. इस फ्रूट का सेवन करने से दिल से जुड़ी परेशानियां कम होने में मदद मिलती है.

3. डाइजेशन में सुधार

अंगूर में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले फाइबर्स होते हैं जो पाचन को सुधारने में मदद करते हैं. ये फाइबर्स पेट संबंधी समस्याओं को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं और साथ ही अच्छा और हल्का महसूस करा सकते हैं.

4. बढ़ती हुई ऊर्जा

अंगूर में मौजूद नेचुरल शुगर की मात्रा आपको ऊर्जा प्रदान करती है और आपके शरीर को ताजगी और ताकत दिला सकती है.इसलिए अंगूर एक अच्छा प्राकृतिक ऊर्जा का स्रोत साबित हो सकता है.

5. इम्यूनिटी बूस्टर

अंगूर में पाए जाने वाले विटामिंस और अंटीऑक्सिडेंट्स हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. इससे सर्दी, खांसी, जुकाम और फ्लू जैसी वायरल बीमारियों को रोकने में आसानी होती है.

6. मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद

अंगूर में पाए जाने वाले अंटीऑक्सिडेंट्स मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकते हैं. ये आपके तनाव को कम करने में हेल्प करते हैं और आपको शांति और संतुष्टि महसूस करा सकते हैं.















Source:

https://zeenews.india.com/hindi/health/what-are-the-benefits-of-eating-grapes-angoor-khane-ke-fayde-by-nutritionist/2134083
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help