News Info

Go back
आयुर्वेद की शक्तिशाली जड़ी-बूटी है हरीतकी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

19 April, 2024, 11:31 AM

आयुर्वेद की शक्तिशाली जड़ी-बूटी है हरीतकी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

Haritaki Benefits: आयुर्वेद में हरीतकी का खास महत्व बताया गया है। यह कई स्वाथ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में प्रभावी है। आइए, जानते हैं इसके फायदे और उपयोग का तरीका –
Haritaki Benefits: आयुर्वेद में ऐसे कई जड़ी-बूटियां है, जो कई बीमारियों का इलाज करने में प्रभावी हैं। इन्हीं में से एक है हरीतकी या हरड़। यह त्रिफला में पाई जाने वाली तीन जड़ी-बूटियों में से एक है। यह स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद है। आयुर्वेद में कई दवाओं में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करने से लेकर पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। वजन कम करने के लिए भी यह बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। आइए, आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ रितु चड्ढा से जानते हैं हरीतकी के फायदे (Health Benefits Of Haritaki) और इस्तेमाल करने का तरीका -

पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
हरीतकी का सेवन पाचन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। यह पाचक एंजाइम के उत्पादन को बढ़ाती है और पाचन में मदद करती है। इसमें नेचुरल लैक्सेटिव होता है, जो आंतों में फंसे मल को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज, गैस, दस्त, पेट फूलना और अल्सर जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डायबिटीज में फायदेमंद
हरीतकी का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके सेवन से अचानक इंसुलिन स्पाइक को रोकने में मदद मिलती है। यह स्टार्च को ग्लूकोज में टूटने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है।

वजन घटाने में मददगार
वजन कम करने में हरीतकी की असरदार है। यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालती है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। साथ ही, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को बर्न होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर का बढ़ा हुआ वजन कम हो सकता है।

गठिया के दर्द से राहत दिलाए
हरीतकी का सेवन करने से गठिया की समस्या में आराम मिल सकता है। इसमें वात संतुलित करने वाले गुण होते हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में में मदद करते हैं। यह मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसके नियमित सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।

इम्यूनिटी बूस्ट करे
नियमित रूप से हरीतकी का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आपकी कई तरह के कई संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षा होती है।

हरीतकी का इस्तेमाल कैसे करें? - - How To Use Haritaki In Hindi
हरीतकी का सेवन आप चूर्ण या काढ़े के तौर पर कर सकते हैं। आप रोजाना 1 से 2 ग्राम हरीतकी चूर्ण को गुनगुने पाने के साथ ले सकते हैं। गठिया की समस्या में आप हरीतकी का सेवन घी के साथ करें। हालांकि, इसका उपयोग करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें लें।






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/ayurveda/health-benefits-of-haritaki-know-how-to-consume-in-hindi-1083819/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help