News Info

Go back
वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 लो कैलोरी फूड्स, न्यूट्रीनिस्ट से जानिए इसके फायदे

17 April, 2024, 02:29 PM

वजन कम करने के लिए खाएं ये 5 लो कैलोरी फूड्स, न्यूट्रीनिस्ट से जानिए इसके फायदे

Low Calorie Food for Weight Loss :  वेट लॉस के लिए अधिकतर हेल्थ एक्सपर्ट लो कैलोरी फूड्स खाने की सलाह देते हैं। लो कैलोरी फूड्स से आपका पेट भर जाता है, जिससे कैलोरी के साथ-साथ आपको कई आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। इससे शरीर में बिना किसी पोषक तत्व की कमी हुए वजन को कम किया जा सकता है। जैसे- अगर आपको फैट चाहिए, तो आप अंडे, नट्स, बीज इत्यादि का सेवन कर सकते हैं, इसमें कैलोरी कम होती है। वहीं, अन्य पोषक तत्वों के लिए कई अन्य तरह के लो कैलोरी फूड होते हैं। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल औरडाइट मंत्रा की डायटीशियन कामिनी सिंहा से बातचीत की है। आइए जानते हैं लो कैलोरी फूड्स कौन-कौन से होते हैं और इसके क्या फायदे हैं?

सेब का बेस्ट
डायटीशियन का कहना है कि लो कैलोरी फूड्स के रूप में आप सेब को अपने आहारमें शामिल कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कप यानी 109 ग्राम सेब में सिर्फ 62 कैलोरी होती है। इसके साथ-साथ इसमें लगभग 3 ग्राम डायट्री फाइबर प्राप्त होता है। यह न सिर्फ लो कैलोरी फूड है, बल्कि कई जरूरी पोषक तत्वों जैसे- फाइबर, विटामिन सी और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों का भंडा होता है। इससे आपको फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स प्राप्त हो सकते हैं। यह आपके बढ़ते वजन को काफी हद तक कंट्रोल कर सकता है।

लो कैलोरी फूड है शतावरी 
शतावरी का प्रयोग न सिर्फ आयुर्वेद में किया जाता है, बल्कि इसका प्रयोग सब्जी के रूप में भी हो सकता है। यह लो कैलोरी फूड्स है, जिसमें आपको कम कैलोरी के साथ-साथ कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स प्राप्त हो सकते हैं। शतावरी में फ्लेवोनोइड जैसे फेनोलिक यौगिक होते हैं। एक पके हुए शतावरी से आपको करीब 38 कैलोरी प्राप्त हो सकती है। 

वजन कम करे चुकंदर 
चुकंदर जड़ वाली सब्जियाां है, जिसके सेवन से आपके शरीर का वजन कम हो सकता है। इसमें फोलेट और मैंगनीज जैसे पोषक आपके शरीर को प्राप्त हो सकते हैं। 1 कप पके हुए चुकंदर (170 ग्राम) से आपके शरीर को लगभग 74 कैलोरी प्राप्त हो सकती है। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो चुकंदर को अपने आहार में नियमित रूप से जोड़ें।

ब्रोकली खाएं
ब्रोकोली एक क्रूसिफेरस सब्जी है । इसके सेवन से हृदय रोग के खतरों को कम किया जा सकता है। एक कप पकी हुई ब्रोकली से लगभग आपको 54 कैलोरी प्राप्त होता है। इसके अलावा यह विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो सकते हैं।

खीरे का करें सेवन
खीरा वजन कम करने वाली लो कैलोरी फूड के लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। अगर आप 1 कप खीरा खाते हैं, तो आपको काफी कम मात्रा में कैलोरी प्राप्त होती है। लेकिन यह फाइबर का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसके सेवन से आपका वजन काफी हद तक कम हो सकता है।





Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/fitness/eat-these-5-low-calorie-foods-to-lose-weight-in-hindi-1083379/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help