News Info

Go back
Coconut water vs Lemon Water: नारियल पानी पिएं या नींबू पानी, गर्मियों में क्या है ज्यादा फायदेमंद?

16 April, 2024, 12:12 PM

Coconut water vs Lemon Water: नारियल पानी पिएं या नींबू पानी, गर्मियों में क्या है ज्यादा फायदेमंद?

गर्मियों के मौसम में नारियल पानी या नींबू पानी लोगों की पहली पसंद होते हैं। इन दोनों ही ड्रिंक्स से बॉडी हाइड्रेट रहती है और तुरंत एनर्जी मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों में से किसका सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है? अगर नहीं तो कोकोनट वाटर और लेमन वाटर (Coconut water vs Lemon Water) को लेकर इस आर्टिकल में आप सारी कन्फ्यूजन दूर कर सकते हैं।
नारियल पानी और नींबू पानी, दोनों ही ड्रिंक्स को गर्मियों में खूब पिया जाता है।
दोनों में से क्या ज्यादा हेल्दी है, इसे लेकर कई लोगों के मन में कन्फ्यूजन बना रहता है।
डायबिटीज के मरीजों को इनका सेवन करते समय कुछ जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।
गर्मियों में मौसम में लोग तरल पदार्थ ज्यादा लेते हैं, जो कि जरूरी भी है। इन दिनों नारियल पानी या नींबू पानी का सेवन भी खूब किया जाता है, लेकिन क्या आपके मन भी ये सवाल आता है, कि भला दोनों में से सेहत के लिए किसे पीना ज्यादा फायदेमंद रहता है? आइए आज हम देंगे आपको इसका जवाब। शरीर में पानी की कमी को दूर करने और एनर्जी बनाए रखने के लिए दोनों ही ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ बातें हैं, जो इन्हें एक दूसरे से अलग बनती हैं। आइए जानें।

नारियल पानी के फायदे
विटामिन-ए, बी, सी, आयरन और पोटेशियम से भरपूर नारियल पानी गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने का काम करता है। स्किन और बालों के लिहाज से भी इसका सेवन अच्छा माना जाता है क्योंकि इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह तपती गर्मी में बॉडी को कूलिंग इफेक्ट देता है और नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी बढ़िया काम करता है।

नींबू पानी के फायदे
नींबू पानी में भी विटामिन-सी, बी, फाइबर, पोटैशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को डिटॉक्स तो करता ही है, साथ ही फैट फ्री होने के कारण मोटापे को भी कम करता है। इसके सेवन से शरीर में इम्युनिटी भी बढ़ती है, वहीं ये ड्रिंक लू से भी काफी हद तक बचाने का काम करती है।

दोनों में से क्या है ज्यादा बेहतर?
नारियल पानी हो या नींबू पानी, दोनों के ही अपने-अपने फायदे हैं, जिनमें ज्यादा फर्क भी नहीं है, लेकिन बावजूद इसके आपको इनका सेवन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आइए जानें।
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है, तो नारियल पानी का रोजाना सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल ऊपर जा सकता है। इसमें पाई जाने वाली इसमें नेचुरल शुगर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
नारियल पानी ज्यादा पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन भी बिगड़ सकता है, ऐसे में अगर आप अक्सर थकान महसूस करते हैं, तो इसके ज्यादा सेवन से बचने में भी फायदा है।
नींबू पानी का ज्यादा सेवन करने से आपकी हड्डियां कमजोर बन सकती हैं। अगर आप इसे गर्म पानी के साथ बनाते हैं, तो इससे एसिड की ज्यादा मात्रा बनती है, जो बोन हेल्थ के लिए खराब मानी जाती है।
अगर खर्च के हिसाब से देखें, तो नारियल पानी की तुलना में नींबू पानी काफी सस्ता पड़ता है, ऐसे में आप अपने बजट तो ध्यान में रखते हुए भी इन ड्रिंक्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप नींबू पानी में चीनी मिलाकर पीते हैं, तो ये भी सेहत के लिए सही नहीं है। आप चाहें, तो इसमें थोड़ा काला नमक मिलाकर पी सकते हैं, लेकिन सिर्फ तभी जब आपको बीपी से जुड़ी कोई समस्या नहीं है। इससे आपका पाचन तंत्र भी बेहतर होगा और आप एसिडिटी से भी बच पाएंगे।



Source:

https://www.jagran.com/lifestyle/health-coconut-water-vs-lemon-water-which-is-better-in-summer-nariyal-pani-ya-nimbu-pani-23695893.html
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help