News Info

Go back
लग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस का प्रकोप, 200 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, जानिए इसके लक्षण और बचाव

7 April, 2025, 07:23 AM

लग्जरी क्रूज पर फैला नोरोवायरस का प्रकोप, 200 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित, जानिए इसके लक्षण और बचाव

बदलते मौसम में नोरोवायरस का प्रकोप बढ़ जाता है। एक लक्जरी क्रूज पर करीब 200 से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। ये वायरत बहुत तेजी से फैलने वाला है। इसलिए सभी संक्रमितों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जानिए नोरोवायरस के लक्षण और बचाव।

बदलते मौसम में कई तरह के वायरल तेजी से फैलने लगते हैं। ऐसा ही एक वायरस है नोरोवायरस जो तेजी से फैलता है। हाल ही में एक लग्जरी क्रूज पर नोरोवायरस से करीब 200 से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए, जिसमें चालक दल के भी लोग शामिल करें। सभी लोगों का इलाज अमेरिका के न्यूयॉर्क में चल रहा है। क्वीन मैरी 2 क्रूज शिप इंग्लैंड से पूर्वी कैरिबियन जा रहा था, फिलहाल सभी संक्रमित व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक अमेरिका में हर साल बड़ी संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आते हैं।

क्या है नोरोवायरस?
नोरोवायरस अलग अलग वायरस का एक समूह है, जो बहुत ज्यादा उल्टी और दस्त का कारण बनता है। ये बहुत आम बीमारी है लेकिन बहुत तेजी से फैलती है। खासतौर से अमेरिका में इसे खानेपीने से होने वाली बीमारियों में सबसे ऊपर माना जाता है। नोरोवायरस का पहला मामला साल 1968 में अमेरिका के ओहियो के नॉरवॉक नामक स्कूल में पाया गया था, जिसकी वजह से इसे नॉरवॉक वायरस नाम दिया गया। वायरस में नए स्ट्रेन आने के बाद इसे नोरोवायरस नाम दिया गया।

नोरोवायरस के लक्षण और कारण
जी मिचलाना 
उल्टी करना
दस्त 
पेट दर्द
सिरदर्द​
बुखार 
शरीर में दर्द
लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटे बाद दिखाई देते हैं और एक से तीन दिनों तक बने रहते हैं।

क्या बच्चों और युवाओं में नोरोवायरस के लक्षण समान हैं?
नोरोवायरस के लक्षण आमतौर पर बच्चों और युवाओं में एक जैसे ही होते हैं। युवाओं को बच्चों की तुलना में ज्यादा दस्त हो सकते हैं और बच्चों को युवाओं के मुकाबले ज्यादा उल्टी हो सकती है।

नोरोवायरस के कारण
ये वायरस किसी भी उम्र के लोगों को संक्रमित कर सकता है। संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने, दूषित खाना या पानी पीने से या फिर दूषित जगहों को छूने से भी फैल सकता है। वायरस से संक्रमित व्यक्ति दो से तीन दिनों में ठीक महसूस कर सकता है, लेकिन फिर भी वो दो सप्ताह बाद तक इसे फैला सकता है। जब ये वायरस शरीर में जाता है तो पेट और आंतों में सूजन या जलन पैदा करता है। यह गैस्ट्रोएंटेराइटिस नामक स्थिति है, जो नोरोवायरस के लक्षणों को जन्म देती है। खासतौर से दूषित खाने की वजह से ये वायरस फैलता है। इसके अलावा कई बार शिप पर यात्रा के दौरान या सीफूड खाने से भी नोरोवायरस होने का खतरा बढ़ जाता है।





Source:

https://www.indiatv.in/health/what-is-norovirus-how-spreads-this-infected-know-its-symptoms-and-prevention-tips-2025-04-02-1124553
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help