News Info

Go back
नमक डालते ही जहर बन जाती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी नहीं खानी चाहिए वरना झेलने पड़ जाएंगे नुकसान

7 April, 2025, 07:06 AM

नमक डालते ही जहर बन जाती हैं ये 5 चीजें, भूलकर भी नहीं खानी चाहिए वरना झेलने पड़ जाएंगे नुकसान

Never Sprinkle Salt On These Food: ज्यादा नमक खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ऐसी कई चीजें हैं जो नमक डालते ही शरीर के लिए खतनाक बन जाती हैं। ज्यादातर लोग इन चीजों में नमक डालकर खाते हैं जो नुकसान पहुंचाती हैं।

नमक से स्वाद आता है, लेकिन हर चीज में नमक डालकर खाने की आदत सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसी कई चीजें है जो नमक डालकर खाने से शरीर के लिए जहर समान बन जाती है। इससे फायदा तो दूर और नुकसान होता है। भारत में लोग जरूरत से ज्यादा नमक और चीनी का इस्तेमाल करते हैं। इंडियंस की थाली में नमक की मात्रा काफी ज्यादा रहती है। खासतौर से कच्चा नमक स्वास्थ्य के लिए ज्यादा नुकसानदायक साबित होता है। कच्चे नमक का मतलब होता है ऊपर से नमक डालकर खाना। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजें बता रहे हैं जिनमें नमक डालकर कभी भी नहीं खाना चाहिए।

नमक डालते ही जहर बन जाती हैं ये चीजें
दही- अक्सर लोग दही में नमक डालकर खाते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दही में नमक बहुत नुकसान करता है। आयुर्वेद में दूध और उससे बनी चीजों में नमक नहीं डालने की सलाह दी गई है। ऐसे में जो लोग दही में नमक डालकर खाते हैं वो जान लें कि इससे हेयर फॉल की समस्या हो सकती है। उम्र से पहले बाल सफेद हो सकते हैं। चेहरे पर फोड़े- फुंसी और स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।

फल- ऊपर से नमक छिड़कर फल खाने की आदत है तो आज ही छोड़ दें। फलों के ऊपर नमक डालकर खाना काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है। इससे फलों में पाए जाने वाले पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ज्यादा नमक का सेवन करने से वॉटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है। हार्ट, ब्लड प्रेशर और किडनी की समस्या बढ़ सकती है।

सलाद- ज्यादातर लोग सलाद के ऊपर भी फलों की तरह की कच्चा नमक डालकर खाते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ने लगती है। रायते के ऊपर भी सफेद नमक डालकर नहीं खाना चाहिए। ज्यादा नमक किडनी समेत कई दूसरी बीमारियों का खतरा भी बढ़ाता है।

जूस- लोग जूस का स्वाद बढ़ाने के लिए भी नमक डालकर पीते हैं। जबकि डॉक्टर्स ऐसा करने से मना करते हैं। ये स्वाद आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हम पहले से ही खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल करते हैं। फलों और जूस में नमक का इस्तेमाल करने से बिल्कुल बचना चाहिए। इससे फलों के न्यूट्रीएंट्स भी कम हो जाते हैं।





Source:

https://www.indiatv.in/health/these-foods-turn-into-poison-after-adding-salt-to-them-too-much-salt-can-effect-on-kidney-and-heart-2025-04-03-1124839
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help