News Info

Go back
कहीं हमेशा के लिए चली न जाए आपकी आंखों की रोशनी, भारी पड़ सकता है इन लक्षणों को नजरअंदाज करना

7 April, 2025, 07:03 AM

कहीं हमेशा के लिए चली न जाए आपकी आंखों की रोशनी, भारी पड़ सकता है इन लक्षणों को नजरअंदाज करना

क्या आप जानते हैं कि आप ग्लूकोमा की वजह से अपनी आंखों की रोशनी खो सकते हैं? आइए इस गंभीर बीमारी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

दुनिया भर में ग्लूकोमा ने लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर सही समय पर इस बीमारी के इलाज को शुरू न किया जाए, तो आपकी आंखों की रोशनी खो भी सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी जल्दी इस बीमारी का पता चल जाएगा, आपकी आंखों को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा। आइए इस गंभीर और खतरनाक बीमारी के दौरान दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

ग्लूकोमा के लक्षण
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्लूकोमा की वजह से आपकी आंखों में तेज दर्द हो सकता है। क्या आपको धुंधला यानी ब्लर दिखाई देने लगा है? अगर हां, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए और इस तरह के लक्षण को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस तरह के लक्षण ग्लूकोमा की तरफ इशारा कर सकते हैं।

सिरदर्द-उल्टी की समस्या
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस बीमारी की वजह से आपको सिर में दर्द भी महसूस हो सकता है। अगर आपको अक्सर उल्टी की समस्या रहने लगी है, तो हो सकता है कि आप ग्लूकोमा की चपेट में आ गए हों। आपको बता दें कि ग्लूकोमा में आंख का तरल अचानक जमा हो जाता है जिससे आंखों का दबाव तेजी से बढ़ जाता है और इस तरह के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

गौर करने वाली बात
इस बीमारी की चपेट में आने से बचने के लिए आपको हर 6-12 महीने के बीच में अपनी आंखों की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी कमजोर न हो, तो आपको अपने स्क्रीन टाइम को कम कर देना चाहिए। अगर आप स्क्रीन का ज्यादा काम करते हैं, तो आप अपनी आंखों को प्रोटेक्ट करने के लिए ब्लू-कट ग्लास का इस्तेमाल कर सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/glaucoma-signs-and-symptoms-eyesight-can-be-lost-due-to-this-disease-2025-04-03-1124948
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help