News Info

Go back
कैसे करना चाहिए अश्वगंधा का सेवन, खाने से शरीर और सेहत पर क्या असर पड़ता है?

7 April, 2025, 06:45 AM

कैसे करना चाहिए अश्वगंधा का सेवन, खाने से शरीर और सेहत पर क्या असर पड़ता है?

आयुर्वेद के मुताबिक अश्वगंधा का सेवन करने से आप सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर भगा सकते हैं। आइए इस जड़ीबूटी का सेवन करने के सही तरीके और स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

अश्वगंधा में विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, आयरन, फॉस्फोरस और जिंक समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि पुराने जमाने से अश्वगंधा को ओवरऑल हेल्थ के लिए वरदान माना जाता रहा है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा को डाइट प्लान का हिस्सा बनाने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। 

कैसे करना चाहिए अश्वगंधा का सेवन?
दूध में हाफ स्पून या फिर एक-चौथाई स्पून अश्वगंधा पाउडर मिलाएं और फिर कंज्यूम कर लें। दूध की जगह आप शहद के साथ भी अश्वगंधा का सेवन कर सकते हैं। शहद में अश्वगंधा पाउडर को मिक्स कीजिए और फिर कंज्यूम कर लीजिए। अगर आप चाहें तो अश्वगंधा की चाय को भी अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे
अश्वगंधा में पाए जाने वाले तत्व कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा का सेवन करने की वजह से आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को भी काफी हद तक बूस्ट किया जा सकता है। यानी अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए आप अश्वगंधा को कंज्यूम करना शुरू कर सकते हैं। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते हैं, तो अश्वगंधा को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लीजिए।

गौर करने वाली बात
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अश्वगंधा न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी ढेर सारे पॉजिटिव असर डाल सकता है। अश्वगंधा में पाए जाने वाले तत्व आपके तनाव को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इसके अलावा अश्वगंधा का सेवन कर आप अपनी मेमोरी को भी काफी हद तक सुधार सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-should-ashwagandha-be-consumed-and-what-are-the-effects-of-eating-it-2025-04-04-1125232
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help