News Info

Go back
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस? सेहत को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

29 March, 2025, 05:26 AM

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए चुकंदर का जूस? सेहत को भुगतना पड़ सकता है खामियाजा

क्या आप जानते हैं कि चुकंदर का जूस कुछ लोगों की सेहत पर नेगेटिव असर भी डाल सकता है? आइए इस ड्रिंक के कुछ साइड इफेक्ट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

क्या आपको भी यही लगता है कि चुकंदर का जूस पीने से आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ सकता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए वरना आपकी सेहत को इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ लोगों को चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए, आइए जानते हैं क्यों...

लो बीपी के मरीज करें परहेज
क्या आपका ब्लड प्रेशर अक्सर कम रहता है? अगर हां, तो आपको चुकंदर का जूस पीने से परहेज करना चाहिए। आइए इसके पीछे के कारण के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। दरअसल, चुकंदर का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। यही वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए चुकंदर का जूस फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन चुकंदर का जूस लो ब्लड प्रेशर के मरीजों की सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।

बिगड़ सकती है पेट की सेहत
ज्यादा मात्रा में चुकंदर का जूस पीने की वजह से आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप अपच, गैस या फिर दस्त जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको लिमिट में रहकर ही चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको चुकंदर से किसी तरह की एलर्जी है, तो आपको चुकंदर के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल नहीं करना चाहिए।

किडनी स्टोन के मरीज करें अवॉइड
क्या आप किडनी स्टोन के मरीज हैं? अगर हां, तो आपको चुकंदर के जूस को अपने डाइट प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा अगर आप ज्यादा मात्रा में चुकंदर के जूस का सेवन करते हैं, तो आपको किडनी स्टोन होने का खतरा भी बढ़ सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/who-should-not-drink-beetroot-juice-and-why-2025-03-28-1123453
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help