News Info

Go back
सर्वाइकल समेत कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं सिटिंग जॉब वाले लोग, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं योग

6 March, 2025, 06:59 AM

सर्वाइकल समेत कई समस्याओं का शिकार बन सकते हैं सिटिंग जॉब वाले लोग, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं योग

अगर आपकी भी सिटिंग जॉब है, तो आप सर्वाइकल, कमर दर्द, जोड़ों के दर्द समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आ सकते हैं। योग का हाथ थामकर आप इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से बच सकते हैं।

क्या आपको भी सिटिंग जॉब की वजह से दिन में कई घंटे लगातार सीट पर बैठे रहना पड़ता है? अगर आप बीच में उठकर चलते-फिरते नहीं हैं, तो आप अपनी इस आदत को बदल लीजिए। ज्यादा नहीं तो कम से कम 3 मिनट निकालिए और थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज कीजिए। यकीन मानिए इससे आपकी उम्र 10 साल बढ़ जाएगी। लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो फिर बीमार पड़ने के लिए तैयार हो जाएं। 'ऑफिस बट' बीमारी आपके शरीर पर सबसे पहले अटैक करेगी। बेशक बहुत से लोगों को इसका नाम पता नहीं होगा लेकिन सीधे तौर पर ये बीमारियों का क्लस्टर है और डेस्क वर्क करने वाले ज्यादातर लोग इसकी गिरफ्त में हैं। और वो ऐसे कि जब आप घंटों कुर्सी पर बैठे रहते हैं तो इससे आपकी ग्लूट मसल्स यानी हिप्स (बटक्स) की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं, ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ता है और पीठ-कमर दर्द और मूवमेंट में कमी आने लगती है। 

इतना ही नहीं, इससे पॉश्चर से जुड़ी कई दूसरी परेशानियां भी शुरू हो जाती हैं। काम के दौरान अचानक लो एनर्जी महसूस होने लगती है, कई बार गर्दन-कंधों में जकड़न और जॉइंट्स-बोन्स में दर्द महसूस होता है। लंबे वक्त तक लॉन्ग सिटिंग से वजन भी बढ़ने लगता है और वैरीकोज वेन्स, डीप वेन थ्रॉम्बोसिस की समस्या आ जाती है। फिजिकल एक्टिविटी कम होने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरा संभलकर बैठिए। ऑफिस में पूरी एनर्जी के साथ काम कीजिए लेकिन 'ऑफिस बट' वाली बीमारियों के गुच्छे को अपने साथ मत बांधिए। अगर कोई दिक्कत आ भी गई है तो परेशान मत होइए और बस योगगुरु के बताए उपायों पर अमल कीजिए। योग कीजिए, यकीनन हर बीमारी दूर होगी।

मसल्स की परेशानी
मस्कुलर डिस्ट्रॉफी

खिंचाव-अकड़न
मसल्स में सूजन
बॉडी इम्बैलेंस

स्ट्रक्चरल इम्बैलेंस कैसे करें दूर?
रोजाना व्यायाम करें
विटामिन-डी से भरपूर खाना खाएं
दिन में 4-5 लीटर पानी पिएं
आंवले का सेवन करें

बॉडी शेप सुधरेगा, दूर होगी कमजोरी
आंवला-एलोवेरा का जूस पिएं
हरी सब्जियां खाएं
टमाटर का सूप पिएं
अंजीर-मुनक्का भिगोकर खाएं

योग से बॉडी बैलेंस, आयुर्वेदिक उपाय
गिलोय पाउडर - 10 ग्राम
एकांगवीर रस - 10 ग्राम
रसराज रस - 2 ग्राम
वसंत कुसमाकर - 2 ग्राम
मोती पिष्टी - 4 ग्राम
रजत भस्म - 2 ग्राम
हीरक भस्म - 3 मिलीलीटर
सबको मिलाकर 60 पैकेट बनाएं
रोजाना 1-1 पैकेट सुबह-शाम लें

बॉडी इम्बैलेंस से प्रॉब्लम, क्या हैं सॉल्यूशन?
पैदल चलें
रोज दूध पिएं
ताजा फल खाएं
हरी सब्जियां खाएं
मोटापा घटाएं
वर्कआउट करें
जंक फूड से परहेज

बढ़ता वजन, क्या है वजह?
हाई कैलोरी फूड
विटामिन-डी की कमी
ज्यादा नींद आना
वर्कआउट न करना

कब्ज की छुट्टी
सौंफ और मिश्री चबाएं
जीरा, धनिया, सौंफ का पानी लें
खाने के बाद भुनी अदरक खाएं

गैस होगी दूर, मिलेगा सुकून
अंकुरित मेथी खाएं
मेथी का पानी पिएं
अनार खाएं
त्रिफला चूर्ण लें
खाना अच्छे से चबाएं

 












Source:

https://www.indiatv.in/health/people-with-sitting-jobs-suffer-from-cervical-back-pain-joint-pain-adopt-yoga-to-get-relief-2025-03-01-1116858
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help