News Info

Go back
विटामिन डी की कमी से शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए क्या करें?

6 March, 2025, 06:33 AM

विटामिन डी की कमी से शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, डेफिशिएंसी को दूर करने के लिए क्या करें?

क्या आप विटामिन डी की कमी के लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो आपको इस जरूरी विटामिन की कमी के लक्षण और इस डेफिशिएंसी को दूर करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की सलाह देते हैं। विटामिन डी की कमी भी आपकी ओवरऑल हेल्थ को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस विटामिन की कमी को दूर करने के तरीके के बारे में जानने से पहले इस विटामिन डेफिशिएंसी के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

महसूस हो सकती है थकान और कमजोरी
अगर आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है, तो इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती न करें। थकान और कमजोरी, ये लक्षण विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। इसके अलावा अगर आप अक्सर उदास रहने लगे हैं, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

हड्डियों-मांसपेशियों पर पड़ता है बुरा असर
क्या आप जानते हैं कि बॉडी में विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी हड्डियां और मांसपेशियां बुरी तरह से प्रभावित हो सकती हैं? हड्डियों में दर्द महसूस होना या फिर मांसपेशियों में कमजोरी या फिर ऐंठन महसूस होना, विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा हेयर फॉल और त्वचा का पीला पड़ना भी विटामिन डी की कमी के लक्षण हो सकते हैं।

विटामिन डी की कमी को दूर करने का तरीका
इस जरूरी विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान में विटामिन डी से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल करना होगा। आपको बता दें कि दूध में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा विटामिन डी की कमी से छुटकारा पाने के लिए मशरूम का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो मछली का सेवन करके भी इस विटामिन की डेफिशिएंसी को दूर कर सकते हैं।




Source:

https://www.indiatv.in/health/symptoms-of-vitamin-d-deficiency-know-how-to-overcome-the-deficiency-2025-03-01-1116955
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help