News Info

Go back
घातक साबित हो सकता है डायबिटीज का हमला, समय रहते थाम लीजिए योग और आयुर्वेद का हाथ

6 March, 2025, 06:30 AM

घातक साबित हो सकता है डायबिटीज का हमला, समय रहते थाम लीजिए योग और आयुर्वेद का हाथ

क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बनने से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपनी सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वामी रामदेव की सलाह मान लेनी चाहिए।

सब लोग लंबी उम्र जीना चाहते हैं। एक ताजा स्टडी ये दावा कर रही है कि 7,300 दिन यानी करीब 20 साल उम्र, हम में से हर कोई, बहुत आसानी से बढ़ा सकता है। इसके लिए आपको अपना रूटीन बदलना होगा। मतलब सबसे पहले एक्शन में आना होगा, रोज 40 मिनट स्ट्रेचिंग-ब्लड बूस्टिंग वर्कआउट करने होंगे जिससे प्रॉपर स्वेटिंग होने से शरीर डिटॉक्स हो सके और बॉडी पार्ट्स और वाइटल ऑर्गन एक्टिव रहें। योग-प्राणायाम-मेडिटेशन-पावर एक्सरसाइज-ऑर्गैनिक खानपान अपनाकर, लोग अपनी उम्र बढ़ा रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट ने तो बकायदा इसे 'बायोहैकिंग' का नाम दे दिया है और न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में इन दिनों 'बायोहैकिंग' क्रेज में है।

खासकर कोरोना के बाद से, लोग सेहत को लेकर गंभीर हुए हैं। कोविड से पहले जहां सिर्फ 7% लोग हेल्थ चेकअप करवाते थे, वहीं अब 17% से ज्यादा सेहतमंद लोग भी रूटीन चेकअप करवाते हैं। हालांकि, ये परसेंटेज काफी कम है। लोगों को और ज्यादा अवेयर होने की जरूरत है क्योंकि बदलते वक्त के साथ बीमारियां भी अपना रूप और गिरफ्त में लेने का तरीका बदल रही हैं। अब जैसे टाइप-2 डायबिटीज को ही ले लीजिए। ये पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को होती थी, फिर 40 साल से ऊपर के लोग इसकी गिरफ्त में आए और अब 12 साल के बच्चों को ये बीमारी लगने लगी है। तो चलिए 'बायोहैकिंग' का कुदरती तरीका, जिसका कोई साइड इफेक्ट न हो, आज योगगुरू से जानते हैं ताकि आप डायबिटीज समेत तमाम लाइफ स्टाइल की बीमारियों से दूर रहें, आपकी उम्र लंबी हो और 100 साल से ज्यादा हंसते-खेलते बीते।

टाइप-2 डायबिटीज
बच्चों में तेजी से बढ़ा

9-14 साल की उम्र में लाइफ स्टाइल डिजीज
बच्चों की सेहत का बड़ा दुश्मन मोटापा

डायबिटीज के लक्षण
ज्यादा प्यास लगना
बार-बार यूरिन आना
बहुत भूख लगना
वजन घटना
चिड़चिड़ापन
थकान
कमजोरी
धुंधला दिखना

शुगर लेवल
नॉर्मल
खाने से पहले - 100 से कम
खाने के बाद - 140 से कम
प्री-डायबिटीज
खाने से पहले - 100-125 mg/dl
खाने के बाद - 140-199 mg/dl
डायबिटीज
खाने से पहले - 125 से ज्यादा mg/dl
खाने के बाद - 200 से ज्यादा mg/dl

डायबिटीज की वजह
तनाव
बेवक्त खाना
जंकफूड
पानी कम पीना
वक्त पर न सोना
वर्कआउट न करना 
मोटापा
जेनेटिक

सर्दी में शुगर इम्बैलेंस, शुगर रोगी क्या करें?
सर्दी में डाइट पर खास ध्यान दें
खुद को गर्म रखें
हाई कैलोरी फूड से बचें
वर्कआउट जरूर करें
आधा घंटा धूप में बैठें

शुगर का इलाज
हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट
शुगर का खतरा 60% करता है कम
रोज 20-25 मिनट करें एक्सरसाइज

चीनी कितनी खाएं?
WHO की गाइडलाइन
1 दिन में 5 ग्राम से ज्यादा चीनी न खाएं
5 ग्राम यानी 1 चम्मच चीनी ही खाएं
3 गुना ज्यादा चीनी खाते हैं लोग

शुगर होगी कंट्रोल
खीरा-करेला-टमाटर का जूस लें
गिलोय का काढ़ा पिएं
मंडूकासन-योगमुद्रासन फायदेमंद
15 मिनट कपालभाति करें

शुगर कंट्रोल, घटाएं मोटापा
सिर्फ गुनगुना पानी पिएं
सुबह खाली पेट नींबू-पानी लें
लौकी का सूप-जूस-सब्जी खाएं
अनाज-चावल कम कर दें












Source:

https://www.indiatv.in/health/how-to-control-sugar-follow-advice-of-ramdev-and-adopt-yoga-and-ayurveda-2025-03-02-1117100
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help