News Info

Go back
कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा, हर रोज इतनी देर करें एक्सरसाइज, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

6 March, 2025, 06:22 AM

कम हो जाएगा डायबिटीज का खतरा, हर रोज इतनी देर करें एक्सरसाइज, सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे

क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बनने से बचना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करके देखना चाहिए।

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से लोग डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है यानी मरीज को इस बीमारी से छुटकारा नहीं मिल सकता, पेशेंट इस बीमारी को सिर्फ मैनेज कर सकता है। क्या आप भी इस साइलेंट किलर बीमारी के खतरे को कम करना चाहते हैं?

जरूरी है एक्सरसाइज करना
अगर आप इस खतरनाक बीमारी का शिकार नहीं बनना चाहते, तो आपको हर रोज एक्सरसाइज करना शुरू कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिजिकल एक्टिविटी की कमी भी डायबिटीज का कारण बन सकती है। हर रोज रेगुलरली एक्सरसाइज कर आप शुगर समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की चपेट में आने से बच सकते हैं।

एक्सरसाइज कितनी देर करनी चाहिए?
हर रोज नियम से 20-25 मिनट एक्सरसाइज कर आप डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक हफ्ते में 150 मिनट वर्कआउट करने से शुगर का खतरा 60% तक कम हो सकता है। डायबिटीज की चपेट में आने से बचने के लिए आप मंडूकासन-योगमुद्रासन को भी अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 मिनट कपालभाति करना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान
जो लोग रेगुलरली एक्सरसाइज करते हैं, उनकी सेहत पर एक-दो नहीं बल्कि ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं। एक्सरसाइज करके आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना सकते हैं। हर रोज एक्सरसाइज कर आप मोटापे की चपेट में आने से भी बच सकते हैं। कुल मिलाकर फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/how-many-minutes-one-should-exercise-every-day-to-reduce-the-risk-of-diabetes-2025-03-02-1117161
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help