News Info
Go back
6 March, 2025, 06:19 AM
गैस, एसिडिटी, पेट में जलन और खट्टी डकार, स्वामी रामदेव के इन आयुर्वेदिक उपायों से खत्म होगी इनडायजेशन की हर समस्या
पेट स्वस्थ तो सब स्वस्थ। जी हां अगर पेट ठीक है तो शरीर पर बीमारियों का हमला होने का खतरा कम होता है। इससे गैस, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कम होती है। स्वामी रामदेव से जानिए पाचनतंत्र को मजबूत बनाने के उपाय।
देश की आज़ादी के वक्त एक नारा चला था। काम करो, काम करो, आराम हराम है, काम करो और ये बात आज भी ज़िंदगी में तरक्की से लेकर सेहतमंद रहने तक हर मामले में फिट बैठती है। काम तो लोग आज भी कर रहे हैं, लेकिन काम करने का तरीका बदल गया है। अब ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ज्यादा काम होता है। जिसका लोगों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ रहा है। इसलिए लोगों को जरूरत है। एक्स्ट्रा काम करने की। यानि योग-एक्सरसाइज़ में रेगुलर पसीना बहाने की। क्योंकि जितना ज़्यादा पसीना बहाएंगे उतना ज़्यादा बीमारियों से दूरी बनेंगी। वरना लोगों ने अपना लाइफस्टाइल जो तहस-नहस कर रखा है। उसको देखते हुए तो हर दूसरा रोग उन पर हमला करने को तैयार बैठा है। तनाव, नींद की कमी, प्रोसेस्ड फूड दिल-दिमाग, लिवर-किडनी डैमेज कर रहे हैं। पाचन तंत्र बिगड़ रहा है। आंतों को नुकसान हो रहा है।
इससे लोगों में इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome) और गैस्ट्रो-एसोफेगल की बीमारी बढ़ रही है। इसके अलावा रुमेटाइड अर्थराइटिस, अल्सरेटिव कोलाइटिस, मल्टीपल स्केलेरोसिस जैसी ऑटो इम्यून डिजीज़ का खतरा बढ़ जाता है। अनहेल्दी intestine की वजह से इनसोमनिया, सिरदर्द, स्किन प्रॉब्लम, हेयरफॉल जैसी परेशानी भी हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि कमज़ोर होती आतों की वक्त पर पहचान कर ली जाए। जिससे किसी भी बीमारी को शुरुआत से पहले ही रोका जा सके।
अब सवाल ये कि शरीर पर कमजोर आंत के क्या लक्षण दिखते हैं। ऐसे लोगों को पेट में गैस, सूजन, कब्ज़, थकान और सांसों से बदबू जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। इन लक्षणों से समझ जाइए कि आतों पर हमला हो चुका है और ज़रूरत है उनके लिए सुरक्षा कवच तैयार करने की। स्वामी रामदेव से जानिए आंत के साथ पाचन को परफेक्ट बनाने के लिए योगिक-आयुर्वेदिक उपाय।
आंतें कमज़ोर होने से बीमारी
गैस्ट्रो-एसोफेगल
IBS
रुमेटाइड अर्थराइटिस
अल्सरेटिव कोलाइटिस
मल्टीपल स्केलेरोसिस
इनसोमनिया
स्किन प्रॉब्लम
हेयरफॉल
सिरदर्द
इनडायजेशन
पाचन बनाएं परफेक्ट
सुबह उठकर गुनगुना पानी पीएं
एलोवेरा-आंवला गिलोय लें
बाजार की चीजें खाने से बचें
पानी को उबालकर पीएं
रात में हल्का खाना खाएं
कब्ज दूर करने वाले फल
पपीता
बेल
सेब
अनार
नाशपाती
अमरूद
कब्ज की छुट्टी
सौंफ और मिश्री चबाएं
जीरा,धनिया,सौंफ का पानी लें
खाने के बाद भुना अदरक खाएं
खत्म करें एसिडिटी
लौकी-तुलसी का जूस पीएं
बेल का जूस फायदेमंद
गैस होगी दूर
अंकुरित मेथी खाएं
मेथी का पानी पीएं
अनार खाएं
त्रिफला चूर्ण लें
खाना अच्छे से चबाएं
आंत होगी मजबूत
गुलाब के पत्ते
सौंफ
इलायची
शहद
सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं
रोजाना 1 चम्मच खाएं
Source:
https://www.indiatv.in/health/indigestion-problems-like-gas-acidity-heartburn-and-sour-belching-ayurvedic-home-remedies-by-swami-ramdev-2025-03-03-1117305




