News Info

Go back
इन कारणों से शरीर में बढ़ता है ब्लड प्रेशर, जानें High BP को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

6 March, 2025, 05:59 AM

इन कारणों से शरीर में बढ़ता है ब्लड प्रेशर, जानें High BP को कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

जब शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई बीपी होने के आसार भी बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं हाई बीपी किन कारणों से होता है और उसे कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

अनियमित जीवनशैली और खराब खानपान ब्लड प्रेशर बढ़ने के लिए ज़िम्मदार होते हैं। जब आपके खाने-पीने में असंतुलन हो जाता है और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है तो हाई बीपी होने के आसार भी बढ़ जाते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से हृदय से जुड़े रोग और गुर्दे से जुड़े रोग की समस्या हो सकती है इसके अलावा आंखें खराब होने का भी खतरा होता है। ऐसे में चलिए जानते हैं हाई बीपी किन कारणों से होता है और उसे कंट्रोल करने के लिए क्या करना चाहिए?

इन वजहों से बढ़ सकता है बीपी: High Blood Pressure Reasons
वजन का ज्यादा होना: अगर शरीर का वजन जरूरत से ज्यादा है तो ब्लड प्रेशर बढ़ने की तकलीफ कभी भी हो सकती है। मोटे व्यक्तियों में ब्लड प्रेशर का बढ़ना पतले व्यक्तियों की तुलना में ज्यादा पाया जाता है

व्यायाम न करना: अगर आप एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं तो आपको भी यह समस्या हो सकती है। दरअसल, ऐसा भी देखा गया है कि जो लोग रोजाना व्यायाम करते हैं जैसे कि सुबह की सैर या योग या कोई भी हल्का व्यायाम, उन लोगों में दूसरे लोगों की तुलना में ब्लड प्रेशर के बढ़ने कम पाई जाती है। 

नमक का सेवन ज्यादा: जो लोग नमक का सेवन ज्यादा करते हैं उन लोगों में रक्तचाप के बढ़ने की समस्या आम लोगों की तुलना से काफी ज्यादा होती है। दैनिक नमक का सेवन जितना अधिक होगा, सिस्टोलिक रक्तचाप उतना ही अधिक होगा

ज्यादा शराब पीना: बहुत ज़्यादा शराब पीने से रक्त वाहिकाओं की मांसपेशियाँ प्रभावित होती हैं। इससे वे संकरी हो सकती हैं। आप जितना ज़्यादा शराब पीते हैं, उच्च रक्तचाप होने का जोखिम उतना ही ज़्यादा होता है। अगर आप नियमित रूप से शराब पीते हैं तो आपको जोखिम है, खासकर अगर आपकी उम्र 35 साल से ज़्यादा है।

उच्च रक्तचाप से बचाव How to Prevent High Blood Pressure
खाने पर नियंत्रण रखें, घर का बना खाना खाएं, बाहर का पैक्ड फूड और जंक फूड खाने से बचें। वेट पर कंट्रोल करें, अगर आपका वजन बढ़ा है तो हाई बीपी हो सकता है। हर दिन आधे घंटे कम से कम व्यायाम करें। साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दूध और कम फैट वाले भोजन खाएं, इससे बीपी कम होता है। डाइट में मैग्नीशियम, कैल्शियम और पोटैशियम लें। हर रोज सुबह उठकर खाली पेट 2 लहसुन खाएं।  खूब पानी पिएं।






Source:

https://www.indiatv.in/health/due-to-these-reasons-blood-pressure-increases-know-what-should-be-done-to-control-high-bp-2025-03-04-1117759
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help