News Info

Go back
जीभ साफ नहीं करने से क्या होता है, जानें दांतों के साथ Tongue Cleaning भी क्यों है ज़रूरी ?

6 March, 2025, 05:57 AM

जीभ साफ नहीं करने से क्या होता है, जानें दांतों के साथ Tongue Cleaning भी क्यों है ज़रूरी ?

जीभ का काम केवल स्वाद का एहसास कराना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य में हो रही गड़बड़ भी जीभ से ही पता चलती है। चलिए जानते हैं जीभ साफ़ करना क्यों ज़रूरी है और गंदी जीभ से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

जीभ के बिना किसी भी चीज का स्वाद लेना नामुमकिन है। लेकिन जीभ का काम केवल स्वाद का एहसास कराना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य में हो रही गड़बड़ भी जीभ से ही पता चलती है। शरीर में बैक्टीरिया की सबसे ज़्यादा मात्रा मुंह में होती है और मुंह में बैक्टीरिया की सबसे ज़्यादा मात्रा जीभ पर होती है। इसलिए सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचने के लिए जीभ को साफ रखना ज़रूरी है।  जब आपको कोई भी समस्या होती है तो डॉक्टर सबसे पहले जीभ देखता है। जीभ के रंग से मालूम होता है कि आप किस समस्या से जूझ रहे हैं। चलिए जानते हैं जीभ साफ़ करना क्यों ज़रूरी है और गंदी जीभ से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं? 

जीभ साफ़ करना क्यों है ज़रूरी?
ओरल हाइजीन के लिए जीभ की सफाई ज़रूरी है। दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी का कारण बनने वाले बैक्टीरिया जीभ पर रहते हैं और इसे साफ करने से बैक्टीरिया दूर होते हैं इसलिए दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी कम हो जाती है। सड़न और मसूड़ों की बीमारी से उत्पन्न दुर्गंध से बचा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जीभ पर विष जमा हो जाता है, इसलिए रोजाना सफाई करने से शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है।

गंदी जीभ से हो सकती हैं ये बीमारियां:
गंदी जीभ के चलते पेट की गड़बड़ी की समस्या हो सकती है। अगर आपकी जीभ काली है और जीभ में सफेद छाले हैं तो यह आपका पाचन तंत्र खराब होने के संकेत देता है। अगर आपकी जीभ ज्यादा मुलायम है तो यह आयरन की कमी होने का संकेत देता है और आप एनीमिया की शिकार हो सकते हैं। वहीं कई बार विटामिन की कमी के कारण यह लक्षण होते हैं। ऐसे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व व विटामिन का सेवन करना महत्वपूर्ण होता है। वहीं कई बार आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की जीभ में दरारे पड़ जाती है। यह किडनी रोग व डायबिटीज के अनियंत्रित होने पर होता है। इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।



Source:

https://www.indiatv.in/health/many-diseases-can-cause-due-to-dirty-tongue-know-why-is-tongue-cleaning-necessary-in-hindi-2025-03-04-1117778
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help