News Info

Go back
महिलाओं में इन बीमारियों का होता है सबसे ज्यादा खतरा, रहें सावधान वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

6 March, 2025, 05:45 AM

महिलाओं में इन बीमारियों का होता है सबसे ज्यादा खतरा, रहें सावधान वरना पड़ सकते हैं लेने के देने

क्या आप कुछ ऐसी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के बारे में जानते हैं, जो महिलाओं की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती हैं? आइए जानकारी हासिल करते हैं...

हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अक्सर अपनी सेहत की ज्यादा देखभाल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, महिलाएं अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखने में इतनी ज्यादा बिजी हो जाती हैं कि अपनी सेहत को कहीं-न-कहीं नजरअंदाज कर बैठती हैं। क्या आप भी इस बात से अभी तक बेखबर हैं कि महिलाओं में किन बीमारियों का ज्यादा खतरा होता है?

ब्रेस्ट कैंसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर है। ब्रेस्ट कैंसर की वजह से होने वाली मौत के आंकड़े भी चिंता का विषय हैं। ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट प्लान पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

डायबिटीज 
डायबिटीज भी महिलाओं की सेहत पर अटैक कर सकती है। अगर आप इस साइलेंट किलर बीमारी का शिकार बनने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में एक्सरसाइज को जरूर शामिल करना चाहिए। डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन की मदद भी ले सकते हैं।

सर्वाइकल कैंसर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से हर दो मिनट में एक महिला की जान चली जाती है। ब्रेस्ट कैंसर के बाद महिलाओं को होने वाला सबसे कॉमन कैंसर सर्वाइकल कैंसर है। इसके अलावा गर्भाशय कैंसर भी महिलाओं की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है।

गठिया
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को गठिया की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों की वजह से आर्थराइटिस हो सकता है। अगर आप अपनी हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में कैल्शियम रिच खाने-पीने की चीजों को शामिल कर लेना चाहिए।





Source:

https://www.indiatv.in/health/women-at-the-highest-risk-of-these-diseases-2025-03-05-1117864
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help