News Info
Go back
27 February, 2025, 09:09 AM
पैरों में झनझनाहट होना इन 5 गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत, नजरअंदाज करने की न करें भूल
Tingling In Feet Causes: पैरों में झनझनाहट होना कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
पैरों में झनझनाहट होने के कारण
Causes Of Tingling In Feet: पैरों में झनझनाहट होना एक आम समस्या है, जिसका अनुभव हम सभी ने कभी न कभी जरूर किया होगा। इसे आम भाषा में पैरों में झुनझुनी होना भी कहा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो इस स्थिति में अचानक पैरों में चींटी काटने जैसा महसूस होता है। आमतौर पर, ऐसा तब होता है, जब आप बहुत देर तक एक ही पोजीशन में बैठे रहते या खड़े रहते हैं। अक्सर लोग इसे सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं। लेकिन अगर आपको बार-बार यह समस्या हो रही है, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। जी हां, कई बार पैरों में झनझनाहट या झुनझुनी होना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको बगैर किसी देरी के तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए और इसकी वजह जाननी चाहिए। आइए, जानते हैं पैरों में झनझनाहट होने का क्या कारण हो हो सकते हैं
डायबिटीज
डायबिटीज के कारण पैरों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। दरअसल, शरीर में बढ़ा हुआ ब्लड शुगर तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके कारण हाथ-पैरों में झनझनाहट और सुन्नपन की समस्या हो सकती है। इसे डायबिटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी
शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण पैरों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 तंत्रिका स्वास्थ्य और नसों की मजबूती के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, बींस, दाल, सोयाबीन, अंडे, दूध, ओट्स, पनीर, मछली और चिकन को जरूर शामिल करें।
थायराइड
हाइपोथायराइडिज्म यानी थायराइड हार्मोन की कमी के कारण भी पैरों में झनझनाहट की समस्या हो सकती है। दरअसल, हाइपोथायराइडिज्म होने पर पैरों में फ्लूइड रिटेंशन हो सकता है, जिसके कारण पैरों में झनझनाहट हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
नसों पर दबाव
पैरों में झनझनाहट के पीछे की वजह पैरों की नसों पर दबाव पड़ना हो सकता है। दरअसल, अगर आप लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठते या खड़े रहते हैं, तो पैरों की नसों पर दबाव पड़ने लगता है। इसकी वजह से पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि लगातार लंबे समय तक एक ही पोजीशन में न बैठें।
किडनी डैमेज
पैर में झनझनाहट किडनी डैमेज के कारण भी हो सकती है। दरअसल, जब किडनी ठीक तरह से काम नहीं कर पाती है, तो शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगता है। इसकी वजह से नर्व्स डैमेज हो जाती हैं, जिससे पैरों में झनझनाहट या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/these-5-reasons-behind-tingling-in-feet-in-hindi-1190429/




