News Info
Go back
27 February, 2025, 09:05 AM
यूनानी मेडिसिन में त्वचा संबंधी समस्याओं को कैसे ठीक किया जाता है? जानें 5 कारगर उपाय
Skin Problems Treatment in Unani: यूनानी मेडिसिन में त्वचा संबंधी बीमारियों का इलाज पूरी तरह से संभव है। इसमें प्राकृतिक तरीके से त्वचा को ठीक किया जाता है।
Skin Diseases Treatment in Unani: गलत खान-पान, खराब जीवनशैली और तनाव त्वचा से जुड़ी समस्याओं का कारण बन रहे हैं। आजकल अधिकतर लोग त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वैसे तो त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज एलोपैथी और आयुर्वेदा में मौजूद है। लेकिन आप चाहें तो त्वचा से जुड़ी समस्याओं का इलाज करवाने के लिए यूनानी चिकित्सा का भी सहारा ले सकते हैं। यूनानी चिकित्सा में प्राकृतिक तरीकों से त्वचा संबंधी बीमारियों का इलाज किया जाता है। इसके लिए जड़ी-बूटियों, तेल और मालिश आदि का उपयोग किया जाता है।
1. कपिंग थेरेपी
यूनानी में त्वचा रोगों का इलाज करने के लिए कपिंग थेरेपी की मदद ली जाती है। कपिंग थेरेपी से त्वचा के रोगों के इलाज में मदद मिलती है। दरअसल, कपिंग थेरेपी से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। इससे स्किन रिपेयर होती है। अगर आपको कोई त्वचा संबंधी रोग है, तो यूनानी चिकित्सा में आपको कपिंग थेरेपी लेने की सलाह दी जा सकती है। इसे थेरेपी को लेने से दर्द से भी राहत मिलती है।
2. उबटन
यूनानी में प्राकृतिक तरीके से त्वचा रोगों का इलाज किया जाता है। त्वचा रोगों को ठीक करने के लिए मुल्तानी मिट्टी, केसर, नीम, गुलाब आदि का उपयोग किया जाता है। आप रोज नहाते समय इन उबटन को त्वचा पर लगा सकते हैं। इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं।
3. त्वचा की मालिश
यूनानी में त्वचा रोगों के इलाज के लिए मसाज टेक्निक भी उपयोग में लाई जाती है। ठंडी तासीर के तेलों का उपयोग करके त्वचा रोगों को ठीक किया जाता है। इसके लिए नारियल तेल, गुलाब जल, चंदन तेल या नीम के तेल का उपयोग किया जाता है।
4. डिटॉक्सिफिकेशन
यूनानी में त्वचा रोगों के इलाज के लिए शरीर को डिटॉक्स किया जाता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालना बेहद जरूरी होता है। इससे शरीर में जमे टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जड़ी-बूटियों का उपयोग किया जाता है। साथ ही, शरीर के तापमान को भी बनाए रखना जरूरी होता है।
5. ठंडी तासीर की चीजों का सेवन
यूनानी में त्वचा रोगों का इलाज करने के लिए ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, पित्त बढ़ने की वजह से त्वचा से जुड़े रोग होने लगते हैं। ऐसे में त्वचा संबंधी समस्याओं को ठीक करने के लिए आपको हल्की और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/unani/unani-medicine-for-skin-related-problems-know-natural-remedies-to-get-beautiful-skin-in-hindi-1190275/




