News Info
Go back
27 February, 2025, 08:18 AM
महाशिवरात्रि पर रख रहे हैं व्रत, सेहत के लिए वरदान साबित होगा उपवास, जानें बॉडी पर क्या असर पड़ता है?
क्या आप जानते हैं कि व्रत रखना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए फास्टिंग के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
योग और अध्यात्म का मिलन हजारों साल पुराना है। आज महाशिवरात्रि है और महाकुंभ में आखिरी महास्नान भी है। आपको बता दें कि महाकुंभ में अब तक 63 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। जिस तादाद में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचे हैं, लगता है आज के शाही स्नान के बाद तो ये नंबर 65 करोड़ पार कर जाएगा। आज के दिन लोग संगम में डुबकी तो लगा ही रहे हैं, उन्होंने महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा है जो आस्था के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। फास्टिंग से न सिर्फ शरीर हेल्दी रहता है बल्कि वजन घटाने में भी ये तरीका बेहद कारगर है।
हर किसी को हफ्ते में कम से कम एक दिन फास्ट जरूर रखना चाहिए। कुछ दिनों के बाद रमजान शुरू होने वाले हैं। व्रत-उपवास-रोजा, नाम बेशक अलग-अलग हैं लेकिन काम सबका एक है, बॉडी को डिटॉक्स करना। अगर लोग व्रत-उपवास के साथ योग करेंगे तो देश में तेजी से बढ़ती ओबेसिटी पर ब्रेक बेशक न लगे लेकिन उसकी रफ्तार जरूर धीमी हो जाएगी। इतना ही नहीं, मोटापे की बीमारी भी जड़ से खत्म होगी, बस उसके लिए स्वामी रामदेव की दिखाई योग की राह पकड़नी होगी।
महाशिवरात्रि पर योग, सेहत का संयोग
व्रत-उपवास
योग-प्राणयाम
हेल्दी लाइफ स्टाइल
पूजा-ध्यान
सही खानपान
व्रत-उपवास, मोटापा करेंगे साफ
खाने की कमी से कैलोरी इनटेक कम
एक्स्ट्रा फैट से शरीर लेता है एनर्जी
फैट बर्न होने से घटता है वजन
मेटाबॉलिज्म प्रोसेस बेहतर होता है
मोटापा घटाने में मिलती है मदद
मोटापा घटेगा, बीमारी से बचेंगे
हार्ट प्रॉब्लम
डायबिटीज
हाइपरटेंशन
हाई कोलेस्ट्रॉल
आर्थराइटिस
कैंसर
भारत में 10 करोड़ से ज्यादा है ओबेसिटी की तादाद
दुनिया में 200 करोड़ से ज्यादा ओवरवेट
लाइफस्टाइल कैसे बदलें?
वजन न बढ़ने दें
स्मोकिंग छोड़ें
समय पर सोएं
8 घंटे की नींद लें
बीपी-शुगर चेक कराएं
वर्कआउट करें
मेडिटेशन करें
मोटापे की वजह
खराब लाइफस्टाइल
फास्टफूड
कार्बोनेटेड ड्रिंक
मानसिक तनाव
वर्कआउट की कमी
दवाइयों के साइड इफेक्ट
नींद की कमी
मोटापा घटेगा, रामबाण उपाय
सुबह नींबू-पानी पिएं
लौकी का सूप-जूस लें
खाने से पहले सलाद खाएं
रात में रोटी-चावल खाने से बचें
डिनर 7 बजे से पहले करें
खाने के 1 घंटे बाद पानी पिएं
महिलाएं रहेंगी फिट, बदले कुछ आदतें
बासी खाना न खाएं
ब्रेकफास्ट जरूर करें
दोपहर में आराम करें
बीमारी को इग्नोर न करें
अपना भी ख्याल रखें
सुबह जल्दी कैसे उठें?
अपना टाइम टेबल बनाएं
सोने का टाइम फिक्स करें
खुद को चैलेंज करें
रात में पानी पीकर सोएं
वजन होगा कंट्रोल, जीवन में बदलाव लाएं
लिफ्ट की जगह सीढ़ियां चढ़ें
बार-बार कॉफी-चाय न पिएं
भूख लगने पर पहले पानी पिएं
खाने-सोने में 3 घंटे का गैप रखें
मोटापा घटाएं, घरेलू नुस्खे आजमाएं
अदरक-नींबू की चाय पिएं
अदरक फैट कंट्रोल करती है
मोटापा घटाएं, त्रिफला आजमाएं
रात में 1 चम्मच त्रिफला गर्म पानी से लें
त्रिफला डायजेशन बेहतर करता है
वजन कम होता है
मोटापा घटाएं, दालचीनी आजमाएं
3-6 ग्राम दालचीनी लें
200 ग्राम पानी में उबालें
1 चम्मच शहद मिलाकर पिएं
Source:
https://www.indiatv.in/health/health-benefits-of-fasting-on-mahashivratri-what-effect-it-has-on-the-body-2025-02-26-1116085




