News Info
Go back
25 February, 2025, 10:18 AM
ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोज सुबह खाली पेट पिएं ये स्पेशल ड्रिंक, घर पर इस तरह करें तैयार
Drink For Glowing Skin: अगर आप अपनी स्किन को नैचुरली ग्लोइंग बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट एक खास तरह का ड्रिंक पी सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Morning Drink For Glowing Skin: आजकल चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो और चमक लाने के लिए लोग न जाने क्या-क्या तरीके अपना रहे हैं। कई लोग चेहरे को चमकदार बनाने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से अपनी स्किन पर चमक पा सकते हैं। अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट कुछ खास ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी और काली मिर्च से बनी ड्रिंक। जी हां, इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिंस पदार्थ बाहर निकल जाएंगे, जिससे आपकी त्वचा दमकती नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए कैसे तैयार करें हल्दी और काली मिर्च की ड्रिंक और इसके फायदों के बारे में विस्तार से -
ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं हल्दी और काली मिर्च की ड्रिंक
स्किन को डिटॉक्स करने में मददगार
यदि आप एक हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट हल्दी और काली मिर्च से तैयार ड्रिंक का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है, जो शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है। नियमित रूप से इस ड्रिंक का सेवन करने से आपकी स्किन ग्लो करेगी। साथ ही, खून भी साफ होता है।
पिंपल्स और एक्ने दूर करे
हल्दी और काली मिर्च में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो संक्रमण और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यदि आपके चेहरे पर बहुत ज्यादा कील-मुंहासे या स्किन एलर्जी है, तो आप सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
झुर्रियों को दूर करने में मददगार
हल्दी और काली मिर्च के पानी का नियमित रूप से सेवन करने से स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाने में मदद मिलती है। इससे स्किन में लचीलापन बनता है और झुर्रियों से छुटकारा मिल सकता है।
एजिंग को कम करे
हल्दी और काली मिर्च के पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। इससे स्किन की एजिंग प्रक्रिया कम हो जाती है और त्वचा भी वक्त के साथ-साथ और भी अधिक खूबसूरत और जवां दिखने लगती है।
कैसे बनाएं हल्दी और काली मिर्च की ड्रिंक?
आवश्यक सामग्री
एक गिलास पानी
एक चुटकी हल्दी पाउडर
एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
विधि
सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। अब इसमें इसमें हल्दी और काली मिर्च पाउडर का डालकर अच्छी तरह उबाल लें। जब पानी अच्छी तरह से उबाल जाए, तो इसे किसी कप में छान लें। अब इसे कुछ देर के लिए ठंडा करें और खाली पेट सिप-सिप करके पिएं। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनेगी।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/drink-this-special-drink-on-an-empty-stomach-in-the-morning-to-get-glowing-skin-in-hindi-1189800/




