News Info

Go back
GenZ गर्ल्स ट्राई करें अविका गौर के फिटनेस टिप्स, महीनेभर में मिलेगा परफेक्ट फिगर

25 February, 2025, 10:08 AM

GenZ गर्ल्स ट्राई करें अविका गौर के फिटनेस टिप्स, महीनेभर में मिलेगा परफेक्ट फिगर

बालिका वधू फेम अविका गौर जब छोटे पर्दे पर आई थीं तो काफी गोल मटोल से थीं,लेकिन पिछले उन्होंने बेहतरीन ट्रांसफॉर्मेशन किया और एक परफेक्ट शेप्ड बॉडी पाई,आप भी उनके फिटनेस प्लान फॉलो कर सकते हैं

अविका गौर के वर्कआउट रूटीन की बात करें तो वेट लॉस के लिए उन्होंने इंटेंस वर्कआउट किया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह रोजाना 25000 स्टेप्स चलती थीं, जिससे उन्हें वेट लॉस करने में मदद मिली.

GenZ गर्ल्स अगर अपने फिटनेस रूटीन पर वर्क करके परफेक्ट बॉडी पाना चाहती हैं, तो टीवी एक्ट्रेस अविका गौर का फिटनेस और डाइट प्लान फॉलो कर सकती हैं, जिसकी मदद से वह महीने भर में ही वेट लॉस करके एक मनचाहा फिगर पा सकती हैं.

अविका गौर के वर्कआउट रूटीन की बात करें तो वेट लॉस के लिए उन्होंने इंटेंस वर्कआउट किया. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह रोजाना 25000 स्टेप्स चलती थीं, जिससे उन्हें वेट लॉस करने में मदद मिली.

वेट लॉस के लिए अविका गौर ने डांस पर भी खूब फोकस किया, इससे उन्हें वेट लॉस करने में मदद भी मिली और उनकी डांस की स्किल भी बेहतर हुई.

वर्कआउट में अविका कार्डियो वर्कआउट के साथ ही 45 मिनट डांस भी करती हैं, साथ ही वेट लिफ्टिंग, जुम्बा, योग और मेडिटेशन का सहारा लेती हैं.

वेट लॉस के लिए अविका गौर ने अपनी डाइट पर भी बहुत ध्यान दिया. वह एक समय पर आलू खाना बहुत पसंद करती थीं, लेकिन वेट लॉस के लिए उन्होंने आलू से पूरी तरह से दूरी बना लीं. इसके अलावा जंक फूड और ऑयली फूड भी वह बिल्कुल नहीं खाती हैं.

शरीर से फैट बर्न करने के लिए अविका अपनी डेली रूटीन में नींबू पानी और नारियल का पानी जरूर पीती हैं, इससे उनकी बॉडी हाइड्रेट रहती है और फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है.







Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-health-tips-fitness-tips-avika-gor-fitness-and-diet-plan-for-genz-girls-2891570
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help