News Info

Go back
हार्ट अटैक के खतरे कम करने को लेकर आम हैं ये मिथ, जान लीजिए क्या है सच

25 February, 2025, 09:55 AM

हार्ट अटैक के खतरे कम करने को लेकर आम हैं ये मिथ, जान लीजिए क्या है सच

हार्ट अटैक एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो जानलेवा भी हो सकता है. दुनिया में हर साल लाखों लोगों की मौत हार्ट अटैक से हो जाती है. इस कंडीशन को लेकर लोगों में कई तरह का कंफ्यूजन और अफवाहें हैं.

Heart Attack Myths : दुनियाभर में सबसे ज्यादा मौतें दिल की बीमारियों (Heart Disease) की वजह से होती हैं, वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन के अनुसार, दुनियाभर में हर 3 में से 1 मौत हार्ट डिजीज से हो रही है. इसके 80% मामले मध्य आय वर्ग वाले देशों में ही सामने आ रहे हैं. हार्ट पूरे शरीर से अशुद्ध खून को शुद्ध कर उसे शरीर के बाकी अंगों तक पहुंचाता है.

हार्ट में धमनियों (Arteries) से खून पहुंचता है और फिर रक्त वाहनियों से शरीर के बाकी हिस्सों में पहुंचता है. इसलिए धमनियों का हेल्दी होना जरूरी है लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ज्यादातर लोग अपने हार्ट के लिए खतरा बढ़ा रहे हैं. धमनियों को बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लॉक कर सकता है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है. इसे लकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जिन्हें सच मान कर कई बार खुद को लोग मुसीबत में डाल लेते हैं.

Myth : हार्ट अटैक केवल बुजुर्गों को होता है

Fact : हार्ट अटैक किसी भी उम्र में हो सकता है, यहां तक कि युवाओं को भी। इसलिए, उम्र की परवाह किए बिना हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल और सही डाइट अपनानी चाहिए.

Myth : हार्ट अटैक केवल पुरुषों को होता है

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हार्ट अटैक पुरुषों और महिलाओं दोनों को हो सकता है. महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग हो सकते हैं, इसलिए महिलाओं को भी हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करनी चाहिए.

Myth : हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए सिर्फ एक्सरसाइज ही काफी है

Fact : हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि एक्सरसाइज या वर्कआउट से हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है लेकिन यह एकमात्र तरीका नहीं है. इसके अलावा हेल्दी डाइट, तनाव से बचना, नियमित जांच हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद कर सकता है.

Myth : सिर्फ दवाईयां लेकर भी हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है

Fact : एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाएं हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद कर सकती हैं, लेकिन यह एकमात्र तरीका नहीं है. इससे बचने के लिए पूरी लाइफस्टाइल और डेली रूटीन हेल्दी बनानी पड़ेगी. इसमें एक्सरसाइज, फिजिकल एक्टिविटीज, सही खानपान और रेगुलर जांच शामिल हैं.










Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/health-tips-myths-and-facts-about-heart-attack-in-hindi-2891914
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help