News Info

Go back
ऐसे बैठकर सुबह खाली पेट चबा लें हल्दी, अदरक और करी पत्ता, मोटापा घटाने का है ये आयुर्वेदिक तरीका, मिलेंगे लाखों फायदे

25 February, 2025, 09:48 AM

ऐसे बैठकर सुबह खाली पेट चबा लें हल्दी, अदरक और करी पत्ता, मोटापा घटाने का है ये आयुर्वेदिक तरीका, मिलेंगे लाखों फायदे

Weight Loss By Ayurveda: आयुर्वेद में ऐसी चीजें बताई गई हैं जिनका इस्तेमाल करने से तेजी से वजन कम होता है। खास लाइफस्टाइल को फॉलो करके आप वेट लॉस को आसान बना सकते हैं। जानिए आयुर्वेदिक तरीके से वजन घटाने के उपाय और डाइट।

वजन घटाने के लिए लोग काफी मेहनत करते हैं। मोटापा कम करने के लिए आयुर्वेद में कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिनसे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर पर आई सूजन की समस्या भी कम होती है। अगर आप नेचुरल तरीक से वेट लॉस करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ आयुर्वेदिक उपाय अपना लें। इससे मोटापा घटाना आसान हो जाएगा। आयुर्वेद में बताई गई इन चीजों का सेवन करने से साथ ही दिनचर्या और लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने से मोटापा कम हो सकता है। 

सुबह सबसे पहले क्या खाएं
सुबह उठकर सबसे पहले 1 टुकड़ा हल्दी, 1 टुकड़ा अदरक और करीब 8-10 पत्ते करी पत्ता आपको चबाने हैं। ऐसा करते वक्त उकड़ू बैठना है। इन चीजों को चबाने के बाद 1 गिलास गर्म पानी पीना है। आपको हफ्ते में 2-3 दिन ऐसा करना है। इसके अलावा आप हर्बल टी पी सकते हैं। गिलोय, तुससी दालचीनी और सौंफ का काढ़ा बनाकर पी लें। आपको ऐसा हफ्ते में 2-3 से ज्यादा नहीं करना है। किसी दिन अदरक, हल्दी और करी पत्ता खा लें तो किसी दिन काढ़ा पी लें। रोजाना ऐसा करेंगे तो शरीर को इसकी आदत हो जाएगी और फिर ये असर करना कम कर देगा।

वजन घटामे के लिए नाश्ते में क्या खाएं
अब वजन घटाने के लिए नाश्ते में अपने वजन का 10वां हिस्सा फल खाएं। यानि अगर आप 70 किलो के हैं तो 700 ग्राम फल खाएं। फिर आप जो भी रुटीन में नाश्ता खाते हैं वो खा लें। पहले फल खाएं और उसके तुरंत बाद नाश्ता कर लें।

मोटापा घटाने के लिए लंच में क्या खाएं
लंच में सबसे पहले अपने वजन का 5वां हिस्सा सलाद खाएं। इसके बाद अपने हिसाब से दाल, रोटी, चावल, सब्जी, दही या दूसरी चीजें खाएं। कितना खाना है इस पर कोई रोक टोक नहीं है। 

वेट लॉस के लिए डिनर में क्या खाएं
अब रात को भी आपको ऐसा ही करना है। सबसे पहले अपने वजन का पांचवां हिस्सा सलाद या फल मिलाकर खा लें। फिर डिनर में रोटी, सब्जी, चावल या कोई भी चीज खाएं। हां कोशिश करें कि डिनर शाम को 6 बजे तक कर लें। इसके बाद पानी के अलावा कुछ भी न खाएं।

वजन घटाने के लिए कितने घंटे की फास्टिंग करनी चाहिए
जब तक मोटापा कम न हो जाए आपको इसी नियम को फॉलो करना है। इसके लिए आपको शाम 6 बजे के बाद नहीं खाना है और सुबह 9 बजे अपना पहला मील लें। इसके बाद रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक अपनी फास्टिंग कर दें। यानि इन 12 घंटे में आप कुछ नहीं खाएंगे। 

मोटापा घटाने का रामबाण मंत्र
मोटापा घटाना है तो खाने से जानवर से आने वाली या उससे बनी चीजें जैसे दूध, पनीर, दही, मीट, अंडा या दूसरी चीजें छोड़ दें। दूसरी चीज फैक्ट्री से आने वाली चीजें खाना बदं कर दें। इन दो चीजों को बंद करने से पीसीओडी, अल्सर, अपेंडिक्स, मोटापा, ओबेसिटी, डायबिटीज, गैस एसिडिटी की समस्या को कम किया जा सकता है।







Source:

https://www.indiatv.in/health/chew-turmeric-ginger-and-curry-leaves-on-empty-stomach-in-morning-ayurvedic-method-to-reduce-weight-naturally-2025-02-24-1115690
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help