News Info

Go back
यूनानी मेडिसिन में खराब लिवर को कैसे ठीक किया जाता है? जानें 5 नेचुरल उपाय, जिनसे लिवर हेल्थ बनती है बेहतर

23 February, 2025, 09:25 AM

यूनानी मेडिसिन में खराब लिवर को कैसे ठीक किया जाता है? जानें 5 नेचुरल उपाय, जिनसे लिवर हेल्थ बनती है बेहतर

How to Keep Liver Healthy in Hindi: लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। इसे स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान देना बेहद जरूरी है। यूनानी मेडिसिन में इस तरह से लिवर का ख्याल रखा जाता है।

Liver ko Healthy Kaise Rakhe: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है। लिवर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। जब लिवर में कुछ दिक्कत होती है, तो पूरा शरीर गड़बड़ा जाता है। गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से लिवर से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में अक्सर लोग एलोपैथी की दवाइयां लेते हैं। लेकिन आप चाहें तो यूनानी मेडिसिन की मदद भी ले सकते हैं। यूनानी में भी लिवर से जुड़ी बीमारियों का इलाज संभव है। यूनानी मेडिसिन में लिवर को ठीक करने और हेल्दी रखने के लिए जड़ी-बूटियों, खान-पान और जीवनशैली पर खास ध्यान दिया जाता है। यूनानी मेडिसिन में प्राकृतिक तरीकों से लिवर की बीमारियों का इलाज किया जाता है। आइए, जानते हैं कि यूनानी मेडिसिन में खराब लिवर का इलाज कैसे किया जाता है?

यूनानी मेडिसिन में लिवर को कैसे ठीक रखा जा सकता है?
1. भुई आंवला
भुई आंवला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। यूनानी में इस जड़ी-बूटी का उपयोग कई बीमारियों का इलाज करने के लिए किया जाता है। भुई आंवला हेपेटाइटिस और फैटी लिवर जैसी बीमारियों के इलाज में कारगर साबित होता है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं।

2. कासनी
कासनी औषधीय गुणों से भरपूर एक जड़ी-बूटी है, जिसका उपयोग कई बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जाता है। यूनानी में लिवर की बीमारियों का इलाज करने के लिए कासनी जड़ी-बूटी का उपयोग किया जाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इससे लिवर को ठंडक मिलती है। यह फैटी लिवर और पीलिया जैसी समस्याओं में असरदार होती है। कासनी जड़ी-बूटी लेने से लिवर में जमी गंदगी भी आसानी से बाहर निकल जाती है।

3. गुल बबूना
यूनानी में लिवर की बीमारियों का इलाज करने के लिए गुल बबूना जड़ी-बूटी का उपयोग किया जाता है। गुल बबूना को कैमोमाइल के नाम से भी जाना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर एक जड़ी-बूटी है, जो कई बीमारियों के इलाज में रामबाण है। गुल बबूना लिवर की कार्यप्रणाली को मजबूत बनाता है। इस जड़ी-बूटी के सेवन से गैस और अपच जैसी समस्याएं ठीक होती हैं। आप इसका काढ़ा बनाकर पी सकते हैं या पाउडर के रूप में इसका सेवन कर सकते हैं।

4. खान-पान का रखें पूरा ख्याल
यूनानी में किसी भी बीमारी का इलाज करने के लिए खान-पान का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। लिवर को स्वस्थ रहने के लिए आपको हमेशा हल्का और सुपाच्य भोजन ही खाना चाहिए। आपको मौसमी फलों और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। पालक, मेथी, करेला, पपीता और अनार लिवर हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं। आपको मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से परहेज करना चाहिए।

5. जीवनशैली में सुधार करें
यूनानी में किसी बीमारी का इलाज करने के लिए सिर्फ दवाइयों का सेवन काफी नहीं होता है। इसमें जीवनशैली में भी सुधार करना जरूरी होता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए आपको नियमित योग और व्यायाम जरूर करना चाहिए। आपको शराब और कैफीन के सेवन से परहेज करना चाहिए। साथ ही, अच्छी नींद लें और तनाव लेने से बचें।








Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/unani/how-damage-liver-treated-in-unani-medicine-know-natural-remedies-to-keep-liver-healthy-in-hindi-1188993/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help