News Info
Go back
23 February, 2025, 09:20 AM
ज्यादा दुलार, लाडले को कर देगा बीमार! मां-बाप न करें ऐसी Mistakes
छोटे बच्चों की त्वचा संवेदनशील और इम्यूनिटी कमजोर होती है. जिससे जरा सी लापरवाही भी बरती जाए तो वे तुरंत संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए डॉक्टर एक्स्ट्रा केयर पर जोर देते हैं.
Child Health : छोटे बच्चों की त्वचा काफी संवेदनशील होती है. इसलिए वे किसी संक्रमण की चपेट में जल्दी आ जाते हैं. कई बार ज्यादा दुलार भी बच्चों को संक्रमण का शिकार बना सकता है. माता-पिता और घर के सदस्यों की छोटी-छोटी गलतियां नवजात की सेहत (Newborn Health) पर भारी पड़ सकती है.ऐसे में सावधानी रखनी जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, छोटे बच्चों को केयर की ज्यादा जरूरत होती है. पैरेंट्स को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. ताकि उनका नन्हा-मुन्हा हमेशा हंसता-खेलता और हेल्दी रहे.
बच्चों को संक्रमण का शिकार बना सकता है लापरवाही
डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हमेशा अलर्ट रहना चाहिए. दरअसल, जब बच्चे पैदा होने के बाद अस्पताल से घर जाते हैं तो उन्हें देखने कई लोग आते हैं, जो बच्चे को छूते हैं या कई बार तो कुछ खिला भी देते हैं. इस वजह से बच्चा बीमार पड़ सकता है. ऐसे में सावधानी रखनी बेहद जरूरी है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
डॉक्टरों कहते हैं कि अगर घर पर छोटे बच्चे हैं तो माता-पिता के साथ हर सदस्यों को कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए. जिसमें सबसे पहला हाइजीन है. साफ-सफाई रखकर बच्चे को हेल्दी रख सकते हैं. शिशुओं को छूने से पहले और बाद में अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए. संक्रमण के रिस्क को कम करने के लिए घर और शिशु के आसपास सफाई रखें. बच्चों के नाखून छोटे रखें, जिससे वे खुद को खरोंच न पाए. बच्चों के कपड़े भी गंदा न रखें. 6 माह तक उन्हें मां के दूध के अलावा कुछ न दें. बाहर का खाना-पानी खिलाने से बचें.
बच्चों को हेल्दी रखने के लिए क्या करें
1. नवजात को छूने से पहले और बाद में हाथों को जरूर धोएं.
2. नवजात को किस न करें. क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है, ऐसे में वे संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं.
3. बच्चे के आसपास सफाई रखें. उन्हें साफ कपड़े ही पहनाएं. कपड़े गंदे होने पर तुरंत बदल दें.
4. छोटे बच्चे को बार-बार छूने से बचें. सिर्फ जरूरी होने पर ही उन्हें टच करें.
5. बच्चे का कमरा हमेशा साफ रखने की कोशिश करें.
6. बच्चों के कमरे में धूल और धुआं जैसी चीजें न हों.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/child-care-tips-ways-to-keep-newborn-healthy-in-hindi-2890340




