News Info

Go back
वेट लिफ्टिंग में जरा सी चूक बन सकती है मौत का कारण, एक्सपर्ट से जानें कहां होती हैं गलतियां

23 February, 2025, 09:05 AM

वेट लिफ्टिंग में जरा सी चूक बन सकती है मौत का कारण, एक्सपर्ट से जानें कहां होती हैं गलतियां

हां वेट लिफ्टिंग मौत का कारण बन सकता है? आज हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे. कई बार हद से ज्यादा एक्सरसाइज मौत का कारण बन सकता है. जानिए क्यों?

हां, हद से ज्यादा वजन उठाना खतरनाक हो सकता है और इससे मृत्यु भी हो सकती है. लेकिन ऐसा बहुत कम होता है. यह भी सच है कि इसके कारण कई सारी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है. अनुचित तकनीक या बहुत अधिक जोर लगाने के कारण हो सकता है.भारी वजन उठाने से महाधमनी फट सकती है. खासकर उन लोगों में जिनकी महाधमनी बड़ी हो गई है. यह उन लोगों में भी हो सकता है जो युवा, स्वस्थ हैं. लेकिन जिनकी दिल की बीमारी की फैमिली हिस्ट्री रही उनका भी इतिहास रह सकता है. 

रबडोमायोलिसिस
जब मांसपेशियों को शरीर की मरम्मत करने की क्षमता से परे चोट लग जाती है. तो मांसपेशी फाइबर टूट जाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन में प्रोटीन लीक हो जाता है. इससे किडनी फेलियर और मल्टीऑर्गन सिस्टम फेलियर हो सकता है.

गर्मी से थकावट

टफ एक्सरसाइज और वेट लिफ्टिंग आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकता है. जिससे गर्मी से थकावट हो सकती है.तीव्र भारोत्तोलन कार्यक्रम शुरू करने से पहले स्वास्थ्य जांच करवाएं. दुनिया के सबसे खतरनाक बॉडीबिल्डर के रूप में मशहूर इलिया 'गोलेम' येफिमचिक की 36 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. बॉडीबिल्डर को 6 सितंबर को अस्पताल ले जाया गया. जहां वह कोमा में चले गए. कुछ दिनों बाद 11 सितंबर को उनका निधन हो गया. अब सवाल यह उठता है कि वेट लिफ्टिंग मौत का कारण बन सकता है? आज हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे. 

जिम में हार्ट अटैक से मौत हम अक्सर सुनते हैं. हद से ज्यादा वजन उठाने के कारण भी हार्ट अटैक पड़ सकता है. सिर्फ इतना ही नहीं ज्यादा वजन उठाने से ब्रेन हेमरेज भी हो सकती है. लोगों को जिम में वर्कआउट करते समय और खास तौर पर भारी वजन उठाते समय बहुत सावधान रहने की सलाह दी.

इस स्थिति में वेट लिफ्टिंग के दौरान पड़ सकता है हार्ट अटैक?

भारी वजन उठाने से सीधे दिमाग में ब्लीडिंग नहीं हो सकता. जब तक कि आपको ब्रेन एन्यूरिज्म न हो. यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें आपके मस्तिष्क में कुछ जगह होती है और समय के साथ इंट्राक्रैनील दबाव बढ़ता है जिससे ब्लीडिंग की संभावना बढ़ जाती है. आप एन्यूरिज्म के बारे में नहीं जानते होंगे क्योंकि यह एक साइलेंट किलर है जो कुछ ब्लड सर्कुलेशन को फुला देता है. जिसके कारण दिमाग में स्ट्रेस के कारण फट जाता है.







Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/lifting-weights-that-are-too-heavy-can-cause-muscle-and-joint-damage-read-full-article-in-hindi-2890505
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help