News Info
Go back
23 February, 2025, 08:27 AM
खुद को रखना है फिट और बॉडी को बनाना है फ्लेक्सिबल तो आजमा लें बाबा रामदेव के ये गुरु मंत्र
योग दिमाग को विपरीत हालात में भी शांत रखता है जिससे सिचुएशन के हिसाब से खुद को तैयार करते हैं. हर किसी के लिए फिटनेस और फ्लेक्सिबिलिटी बहुत जरूरी है। ऐसे में बाबा रामदेव बता रहे हैं कि खुद को फिट कैसे बनाएं?
महामुकाबले का बिगुल बज चुका है। साढ़े छह घंटे से भी कम वक्त बचा है। एक बार फिर भिड़त के लिए तैयार हैं दो जानी दुश्मन--भारत और पाकिस्तान और 50 ओवर की इस जंग में फिर हारेगा पाकिस्तान। फिटनेस और परफेक्शन को बरकरार रखने के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट प्रैक्टिस, मैच प्रैक्टिस जिम में वर्कआउट और फिजिकल ड्रिल तो करते ही हैं लेकिन इस सबसे बढ़कर टीम इंडिया रोजाना योग करती है। वैसे भी खेल का मैदान हो या फिर जिंदगी की जंग जो फिट रहेगा वही परफेक्ट बनेगा। जीत का सेहरा उन्हीं के सिर सजेगा।
ये योग ही है, जो आपके दिमाग को विपरीत हालात में भी शांत रखता है जिससे सिचुएशन के हिसाब से खुद को तैयार करते हैं तो ये बात गांठ बांध लीजिए कि हर किसी के लिए फिटनेस और फ्लेक्सिबिलिटी बहुत जरूरी है। और ये बात हमारे स्पोर्ट्स एडिटर समीप राजगुरु से बेहतर कौन समझा सकता है जो आज हमारे साथ दुबई से जुड़े हुए हैं और इंडिया-पाकिस्तान महामुकाबले की हर खबर आप तक पहुंचाएंगे जो खुद नेशनल लेवल प्लेयर रह चुके हैं और फिटनेस और योग के बड़े मुरीद हैं वैसे भी योग, ना सिर्फ खेल के मैदान में बल्कि जिंदगी के हर इम्तिहान में कामयाबी दिलाता है। ये बताने के लिए योगगुरु स्वामी रामेदव हमारे साथ जुड़ चुके हैं।
फ्लेक्सिबिलिटी के लिए योग
भुजंगासन
धनुरासन
नटराजासन
सेतुबंधासन
सर्वांगासन
कंसंट्रेशन के लिए योग
ताड़ासन
वृक्षासन
गरुड़ासन
पश्चिमोत्तानासन
उष्ट्रासन
चोट लगने पर - क्या करें?
ठंडे पानी से धोएं
हल्दी पेस्ट लगाएं
कैस्टर ऑयल लगाएं
शहद की पट्टी बांधें
चोट लगने पर - क्या खाएं?
घी-पनीर
शकरकंद
आंवला
शहद
स्पोर्ट्स इंजरी - वजह?
खराब ट्रेनिंग प्रैक्टिस
बेकार इक्विपमेंट
ताकत की कमी
वॉर्मअप की कमी
Source:
https://www.indiatv.in/health/if-you-want-to-keep-yourself-fit-and-make-your-body-flexible-then-try-these-mantras-of-baba-ramdev-in-hindi-2025-02-23-1115372




