News Info

Go back
इन 4 लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियां, बढ़ जाएगी बीमारी

22 February, 2025, 09:18 AM

इन 4 लोगों को कभी नहीं खानी चाहिए हरी पत्तेदार सब्जियां, बढ़ जाएगी बीमारी

Hari sabjiyon ke nuksan: आपको जानकर शायद हैरानी हो कि जिन हरी पत्तियों के साग खाने की सलाह लगभग हर डॉक्टर देता है उन पत्तेदार सब्जियों को खाने से आपको कुछ नुकसान भी हो सकते हैं।

Who Cannot eat green leafy vegetables?- हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे हेल्दी फूड्स में गिनी जाती है क्योंकि, इन ताजी हरी पत्तेदार सब्जियों में इम्यूनिटी बढ़ाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। साथ ही डाइटरी फाइबर से भरपूर ये हरी पत्तियां आपको वेट लॉस में भी मदद कर सकती हैं। पालक, मेथी, चौलाई और मूली के पत्तों का साग (Mooli ke patto ka saag) भारतीय घरों में बनने वाली आम डिशेज हैं। लंच हो या डिनर साग का सेवन किसी भी समय किया जाता है और लोगों को इसका स्वाद भी खूब भाता है। लेकिन, कुछ लोगों के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।

हरी पत्तेदार सब्जियों में पोषक तत्वों के अलावा ऑक्सलेट्स और कुछ ऐसे कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो आपके शरीर में पहुंचकर कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ा सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति किसी पुरानी बीमारी से पीड़ित है तो हो सकता है कि हरी पत्तेदार सब्जियां खाने के बाद उनके कुछ लक्षण बढ़ जाएं। आइए जानते हैं कि किन लोगों को हरी पत्तेदार सब्जिया खाने से बचना चाहिए और क्या हैं इन सब्जियों के नुकसान।

किडनी की बीमारी में ना खाएं हरा साग
कुछ सब्जियों में प्यूरिन नामक तत्व पाया जाता है। यह शरीर में यूरिक एसिड बढ़ाने का काम करता है। यूरिक एसिड से किडनियों को नुकसान पहुंच सकता है और किडनी की बीमारियां बढ़ सकती हैं। विशेषकर पालक खाने से किडनी के मरीजों को नुकसान का खतरा अधिक होता है।

पथरी स्टोन्स हो तो करें हरे साग से परहेज
किडनी स्टोन्स वाले लोगों को भी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से नुकसान हो सकता है। इसीलिए, हरा साग खाने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। दरअसल, पत्तेदार सब्जियों में पोटैशियम पाया जाता है जो किडनी स्टोन्स के मरीजों के लिए ठीक नहीं होता। इसी तरह हरी सब्जियों के साथ थोड़ी मात्रा में धूल-मिट्टी भी शरीर में पहुंच जाती है। जब कोई व्यक्ति बार-बार या बहुत अधिक मात्रा में पत्तेदार सब्जियाए खाता है तो शरीर में धूल-मिट्टी जमने लगती है। यह मिट्टी धीरे-धीरे किडनी स्टोन बनाने लगती है और मरीज को कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसीलिए, जिन लोगों को पथरी की शिकायत है उन्हें पालक और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए।

बढ़ सकता है जॉइंट पेन
आर्थराइटिस या गठिया के मरीजों को भी हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से बचना चाहिए। हरी पत्तियों में ऑक्सलेट्स पाए जाते हैं जो जॉइंट पेन की समस्या बढ़ा सकते हैं। इसी तरह जिन लोगों को एलर्जी की शिकायत होती है उन्हें भी हरी पत्तियों वाले साग का सेवन कम करना चाहिए।





Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/these-people-should-never-eat-green-leafy-vegetables-hare-saag-ke-nuksaan-in-hindi-1189201/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help