News Info
Go back
22 February, 2025, 09:05 AM
रोज खाने के बाद चबा लें ये एक चीज, पेट की सारी दिक्कत हो जाएगी खत्म
क्या आप जानते हैं कि सिर्फ़ एक लौंग चबाना आपकी सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है? आज हम इस बारे में विस्तार से बात करेंगे.
जब ओवरऑल हेल्थ की बात आती है तो अपनी डाइट में लोग छोटे-छोटे बदलाव करते हैं. आज हम विस्तार से बताएंगे कि खाना खाने के बाद लौंग चबाने से आपको कई सारे फायदे मिलते हैं. लौं एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. लौंग सिर्फ खान में जायका ही नहीं बढ़ाता बल्कि वह हमारे हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है.
लौंग खाने से शरीर को पोषक तत्व मिलता इसके साथ-साथ यह कई बीमारियों और इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाता है. यह पाचन के लिए काफी अच्छा है. चाहे वह जोड़ों का दर्द हो, जी मिचलाना हो, पेट फूलना हो या दांतों की समस्या हो, लौंग का एक छोटा टुकड़ा कई लक्षणों से राहत दिला सकता है. लौंग के पेड़ के सूखे फूलों से बना यह अद्भुत मसाला कोलेस्ट्रॉल, रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने, हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करने से लेकर हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करने तक के कई लाभ देता है. लौंग की कलियों में सुगंधित तेल यूजेनॉल के कारण तीखा और मजबूत स्वाद होता है जिसे आसवन की मदद से निकाला जाता है.
सुबह लौंग चबाने से लार का बनता है जो पाचन में मदद करता है. लौंग मतली और एसिडिटी को कम करने में भी मदद करती है. लौंग बढ़ती उम्र से बचा सकती है. कोच्चि के अमृता अस्पताल में क्लीनिकल न्यूट्रिशन विभाग की डाइटिशियन राहिता ओ आर कहती हैं. इसका इस्तेमाल खांसी को दबाने के लिए किया जा सकता है. जब आप एक लौंग चबाते हैं, तो आप न केवल अपने स्वाद कलियों को स्वाद का अहसास कराते हैं. बल्कि इसके रोगाणुरोधी गुणों का भी लाभ उठाते हैं जो आपके ओरल हेल्थ के लिए चमत्कार साबित हो सकते हैं.
लौंग खाने के फायदे
पाचन तंत्र सुधार
गर्मी अधिक होने पर सबसे पहले पाचन तंत्र ही गड़बड़ा जाता है. लौंग का पानी पाचन तंत्र में ही सुधार करता है. हर दिन खाली पेट इसका सेवन बहुत अधिक लाभकारी हो सकता है. खाली पेट लौंग खाने से भी एसिडिटी में खासी राहत मिलती है.
स्किन के लिए फायदेमंद
गर्मी के मौसम में ये स्किन के लिए भी बेहद लाभकारी है. गर्मियों में अक्सर सनबर्न जैसी परेशानी हो सकती है. जो लोग लौंग के पानी का प्रयोग करते हैं. उन्हें स्किन संबंधी समस्या कम देखने को मिलती है. इसके पीछे वजह लौंग में एंटी एजिंग, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी फंगस गुणों से भरपूर होना है.
मुंह के छालों में फायदेमंद
आमतौर पर मुंह में छालों की समस्या सभी ने देखी होगी. इस रोग में लौंग बेहद लाभदायक है. लौंग का तेल लगाने या मालिश करने से काफी आराम मिल सकता है. लौंग चबाकर खाने से भी राहत मिलती है.
Source:
https://www.abplive.com/lifestyle/health/chewing-a-clove-after-a-meal-can-help-with-digestion-and-oral-health-2889886




