News Info
Go back
22 February, 2025, 08:32 AM
बाबा रामदेव से जानें लाइफ स्टाइल में बदलाव कर कैंसर जैसी घातक बीमारी को होने से कैसे रोका जा सकता है ?
कैंसर को लेकर ज़रा भी लापरवाही हुई तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में देश को कैंसर कैपिटल बनने से रोकने के लिए आप भी बाबा रामदेव के इन बेहतरीन उपायों को आज़माए
कैंसर का तो नाम सुनते ही लोग घबरा जाते हैं। किसी को ये रोग हुआ तो उन्हें लगता है कि अब ज़िंदगी के कुछ दिन ही बचें हैं। इसी मिथ से लोगों को बाहर निकालना है। क्योंकि अब कैंसर में रिकवरी रेश्यो काफी बढ़ गया है। खासकर बच्चों की अगर बात करें तो देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स का दावा है कि हॉस्पिटल में आने वाले कैंसर के 80% बच्चे पूरी तरह ठीक होकर जा रहे हैं। ये बीमारी बच्चों को हो या बड़ों को अगर वक्त रहते पता चल जाए तो सर्वाइवल के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि कैंसर के लक्षण शुरुआती स्टेज में ही पकड़ में आ जाएं।
जैसे वज़न तेज़ी से घटना या बढ़ना,शरीर में गांठ या सूजन लगातार बने रहना। सुबह के वक्त सिरदर्द और वॉमिट होना, हड्डियों, जोड़ों, पीठ या पैर में लगातार दर्द होना, बार बार बुखार आना। ये सिंपटम्स अगर दिखे तो अलर्ट हो जाएं। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, टेस्ट कराएं। अगर लापरवाही हुई तो नतीजे गंभीर हो सकते हैं रिपोर्ट्स तो पहले ही डरा रही हैं जिनके मुताबिक अगले 20 साल में देश पर कैंसर का बोझ और बढ़ेगा। रोज़ कैंसर के हज़ारो मामले सामने आ सकते है। लेकिन अगर खानपान और लाइफस्टाइल दुरुस्त कर लिया तो इस जानलेवा बीमारी को हराया जा सकता है। देश को कैंसर कैपिटल बनने से रोका जा सकता है और ये होगा कैसे। ये जानते हैं योगगुरू स्वामी रामदेव से
तेजी से बढ़ रहा कैंसर –
कैंसर डेटेक्ट आखिरी स्टेज
लंग कैंसर 90%
ब्रेस्ट कैंसर 50%
सर्वाइकल कैंसर 70%
मुंह का कैंसर 70%
22 साल में कैंसर से डेढ़ करोड़ मौत
तेजी से बढ़ रहा कैंसर – पुरुषों में
फूड पाइप कैंसर-13.6%
लंग्स का कैंसर- 10.9%
पेट का कैंसर - 8.7%
तेजी से बढ़ रहा कैंसर - महिलाओं में
ब्रेस्ट कैंसर- 14.5%
सर्विक्स कैंसर- 12.2 %
गॉल ब्लैडर कैंसर- 7.1%
कैंसर के लक्षण
बेवजह वज़न घटना
अचानक गंभीर कब्ज़ होना
बार बार बुखार आना
आवाज़ में बदलाव होना
मुंह में बार बार छाले होना
बॉडी में ट्यूमर बन जाना
कैंसर के प्रकार
ब्लड कैंसर
स्किन कैंसर
ब्रेस्ट कैंसर
सर्वाइकल कैंसर
ब्रेन कैंसर
बोन कैंसर
प्रोस्टेट कैंसर
लंग कैंसर
पैनक्रियाटिक कैंसर
कैंसर के रिस्क फैक्टर
मोटापा
स्मोकिंग
एल्कोहल
प्रदूषण
पेस्टिसाइड
सनबर्न
कैंसर का बचाव ही इलाज - क्या ना खाएं?
प्रोसेस्ड फूड
तली-भुनी चीज़ें
रेड मीट
कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
कैंसर में कारगर
व्हीटग्रास
गिलोय
एलोवेरा
नीम
तुलसी
हल्दी
4 चीज़ें किचन से निकालें
लो क्वालिटी नॉनस्टिक बर्तन
एलुमिनियम बर्तन
प्लास्टिक कंटेनर्स
एलुमिनियम फॉयल
Source:
https://www.indiatv.in/health/know-from-baba-ramdev-how-to-prevent-cancer-by-changing-lifestyle-and-diet-in-hindi-2025-02-22-1115166




