News Info
Go back
21 February, 2025, 07:23 AM
चेहरे पर एलोवेरा लगाने से हो सकती हैं ये 4 तरह की समस्याएं, लगाने से पहले जरूर बरतें सावधानी
एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन, अगर आप एलोवेरा का इस्तेमाल सही तरीके से नहीं करेंगे, तो इससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। जानें, चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान-
एलोवेरा हमारी सेहत से लेकर त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जब भी बात नैचुरल स्किन केयर की आती है, तो अक्सर लोग एलोवेरा जेल लगाने की सलाह देते हैं। एलोवेरा में विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। नियमित रूप से चेहरे पर एलोवेरा लगाने से मुहांसों, दाग-धब्बों और झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा को कई तरह के नुकसान भी हो सकते हैं। इससे स्किन पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आज इस लेख में हम आपको चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसानों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
पिंपल्स की समस्या
जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे पर पिंपल्स निकल सकते हैं। खासकर, अगर आपकी त्वचा काफी ऑयली है, तो आपको इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। कई बार ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगाने से खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।
रैशेज और एलर्जी की समस्या
चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा लगाने से आपको रैशेज और एलर्जी की दिक्कत हो सकती है। दरअसल, एलोवेरा में एलो-लेटेक्स नामक पदार्थ मौजूद होता है, जो कुछ लोगों में एलर्जी का कारण बन सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन पर खुजली,लालिमा, चकत्ते या सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
त्वचा में जलन
एलोवेरा में कुछ नैचुरल एंजाइम मौजूद होते हैं, जो सेंसिटिव स्किन पर जलन पैदा कर सकते हैं। अगर चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने के बाद आपको त्वचा में काफी जलन या चुभन महसूस हो तो, इसका इस्तेमाल न करें। इसके अलावा, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो एलोवेरा लगाने से पहले एक बैर पैच टेस्ट जरूर करें।
त्वचा हो सकती है ड्राई
अगर आप एलोवेरा का उपयोग बहुत ज्यादा करते हैं, तो ये आपकी त्वचा को रूखा बना सकता है। चेहरे पर जरूरत से ज्यादा एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा की नमी छिन सकती है, जिससे आपकी त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इसलिए एलोवेरा को गुलाब जल, टमाटर के जूस या बेसन में मिलाकर ही लगाएं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/beauty/chehre-par-aloe-vera-lagane-ke-nuksan-side-effects-of-applying-aloe-vera-on-face-in-hindi-1188795/




