News Info
Go back
21 February, 2025, 07:20 AM
Myths Vs Facts: देर से उठना और ब्रेकफास्ट न करना हेल्थ के लिए खतरनाक? जानें क्या है पूरा सच?
क्या आप सुबह देर से उठना और नाश्ता न करना पसंद करते हैं? अगर हां, तो आपको इन बुरी आदतों के आपके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में ज़रूर जानना चाहिए.
सुबह की आदतें हमारे दिन की शुरुआत तय करती हैं. अगर हम सुबह उठते ही ऐसे काम करते हैं जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं. तो हमें उनके प्रति सावधान रहने की ज़रूरत है. इसलिए, यह बहुत ज़रूरी है कि हम सुबह उठकर अच्छी आदतें अपनाएं और अपने दिन की शुरुआत में कोई भी नकारात्मक काम से न करें. इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आपको सुबह उठकर क्या काम करना चाहिए और क्या नहीं?
देर से उठना: देर से उठने से आपका पूरा दिन प्रभावित हो सकता है. जब आप देर से उठते हैं. तो आपको अपने काम पूरे करने में परेशानी हो सकती है. इससे आप तनाव महसूस कर सकते हैं और आपका पूरा दिन खराब हो सकता है. इसलिए सुबह जल्दी उठने की कोशिश करें और अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें.
मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल: अगर आप सुबह उठते ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं. तो इससे आपकी आंखों और दिमाग को नुकसान पहुंचता है.
इससे सिर दर्द, आंखों में दर्द और थकान की समस्या हो सकती है. मोबाइल फोन का अधिक इस्तेमाल नींद की कमी का कारण भी बन सकता है. इसलिए सुबह मोबाइल फोन का इस्तेमाल कम से कम करें और अपने दिन की अच्छी शुरुआत करें.
नाश्ता न करना: सुबह नाश्ता न करने से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते. इससे ऊर्जा की कमी और थकान हो सकती है. इससे डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं. इसलिए सुबह नाश्ता करने से बचना चाहिए.
एक्सरसाइज न करना: हर व्यक्ति को सुबह व्यायाम करना चाहिए. इससे आप मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोग जैसी समस्याओं से बच सकते हैं. व्यायाम न करने से आप तनाव और थकान भी महसूस करते हैं, जिसे लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. इसलिए सुबह व्यायाम करें और अपने शरीर को स्वस्थ रखें.
योजना न बनाना: आपके पास हर दिन के लिए एक योजना होनी चाहिए ताकि आपका दिन उत्पादक हो और आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए हर दिन कदम उठाएं. ऐसा करने से आपका मूड फ्रेश रहता है और आप पूरे दिन हल्का महसूस करते हैं.
Source:
https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-wake-up-late-in-the-morning-and-skip-breakfast-know-the-myths-and-facts-2888733




