News Info

Go back
सावधान! शरीर में दिखने वाले ये निशान हो सकते हैं खतरनाक, गंभीर बीमारी की ओर करते हैं इशारा, नजरअंदाज न करें

21 February, 2025, 06:57 AM

सावधान! शरीर में दिखने वाले ये निशान हो सकते हैं खतरनाक, गंभीर बीमारी की ओर करते हैं इशारा, नजरअंदाज न करें

Warning Signs In Body: शरीर में होने वाले बदलाव को गौर से देखना चाहिए। कई बार ये किसी गंभीर बीमारी का संकते हो सकते हैं। जिन्हें हम ऐसे ही नजरअंदाज कर देते हैं। अगर शरीर में ऐसे निशान दिखें तो मामला सीरियस हो सकता है।

शरीर में अगर कही भी कोई परिवर्तन आए, किसी अंग का रंग या फिर शेप में कोई बदलाव दिखे तो अलर्ट होने की जरूरत है। ऐसा किसी बीमारी के कारण भी हो सकता है। कई बार हम शरीर में दिखने वाले निशानों या कुछ बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं। ये सामान्य संकेत हमारे शरीर में बड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको ऐसे कुछ बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो खतरे की घंटे हो सकते हैं। अगर शरीर में ऐसा कोई निशान या परिवर्तन दिखाई दे तो एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें। ये आपके स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है।

खतरनाक हो सकते हैं शरीर में दिखाई देने वाले ये निशान
सिर पर पपड़ी बनना- बालों में डैंड्रफ होने सामान्य बात है। कई बार इसकी वजह से बाल टूटते हैं। लेकिन लंबे समय तक बालों में पपड़ी जैसी बनना शरीर में विटामिन की कमी का लक्षण हो सकता है। कई जरूरी विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने पर ऐसा हो सकता है। इसका कारण फंगल इंफेक्शन भी हो सकता है।

हाथों पर झुर्रियां- वैसे तो पानी में भीगने पर उंगलियों पर झुर्रियां जैसी दिखाई देने लगती हैं। लेकिन जब हाथों में ज्यादा झुर्रियां दिखें जो शरीर के दूसरे अंगों से ज्यादा हों तो ये ठीक नहीं है। ऐसा शरीर में पानी की कमी होने के कारण भी हो सकता है। कई बार ब्लड सर्कुलेशन ठीक न होने के कारण और थायरॉयड की समस्या होने पर भी ऐसा होता है।

जीभ सफेद होना- वैसे तो जीभ का रंग गुलाबी होता है। लेकिन अगर जीभ पर सफेद धब्बे दिखाई दे रहे हों, तो ये ओरल थ्रश का लक्षण बो सकता है। ऐसा डायबिटीज के मरीज में होना बहुत आम बात है। कई बार ओरल हाइजीन में लापरवाही बरतने पर भी ऐसा होता है।

टखनों में सूजन- लंबा सफर करनेया फिर गर्भावस्था में पैरों में सूजन आना सामान्य होता है। लेकिन अगर बिना बेबी प्लानिंग के आपके साथ ऐसा हो रहा है तो समझ लें कि शरीर में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो रहा है। ये हार्ट की बीमारी और थायरॉयड ग्रंथियों के कम सक्रिय होने का भी लक्षण हो सकता है। वॉटर रिटेंशन के कारण भी ऐसा होता है।

चोट के निशान- अगर आपको जगह-जगह चोट के निशान दिखते हैं और आपको किसी चीज से टकराने की याद नहीं रहती है, तो डॉक्टर से संपर्क करें। यूं ही आसानी से चोट लगने का मतलब किसी विटामिन की कमी हो सकता है। लेकिन यह ब्लड क्लॉटिंग की बीमारी जैसी किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो सकता है।






Source:

https://www.indiatv.in/health/attention-these-marks-visible-on-the-body-can-be-dangerous-serious-disease-do-not-ignore-them-2025-02-19-1114524
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help