News Info
Go back
21 February, 2025, 06:52 AM
अधिक भूख लगना क्या कोई बीमारी है, जानिए खाना खाने के बाद और खाने का मन क्यों करता है?
Over Eating Problem: कुछ लोगों को जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। खाना खाने के बाद भी और खाने का मन करता है। बार-बार भूख लगना कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। जानिए अधिक भूख लगना क्या वाकई कोई बीमारी है?
कहा जाता है कि नींद और आहार को जितना बढ़ाओगे उतना ही बढ़ता जाएगा। खाना आपके फिजिकल वर्क पर निर्भर करता है। स्वस्थ रहने के लिए काफी कम खाने की जरूरत होती है, लेकिन आजकल ज्यादातर लोग ओवर ईटिंग का शिकार हैं। ज्यादा खाने से शरीर में कई बीमारियां पैदा होती है। वहीं कुछ लोग तो ऐसे ही जिन्हेंबहुत ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को खाना खाने के बाद भी भूख लगती रहती है। अगर आपको भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है तो ये नॉर्मल नहीं है। ऐसा कई बीमारियों के कारण भी हो सकता है। जानिए किन कारणों से ज्यादा भूख लगती है।
ज्यादा भूख लगना क्या कोई बीमारी है?
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो बार-बार भूख लगना नींद कम आने की वजह से हो सकता है। जब आपकी नींद पूरी नहीं होती, तो भूख के संकेत देने वाला घ्रेलिन हार्मोन काफी बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में ज्यादा भूख लगती है और बार बार कुछ खाने का मन करता है। इसलिए रात में 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
डायबिटीज- शुगर में भी लोगों को भूख ज्यादा लगती है। डायबिटीज होने पर ग्लूकोज सेल्स तक नहीं पहुंच पाता जिसके कारण एनर्जी बनाए रखने के लिए के लिए बार बार खाने का मन करता है। अधिक भूख लगने का कारण हाई शुगर लेवल हाई होने हो सकता है।
थायरॉइड- थायरॉइड होने पर भी लोगों को ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। थायरॉइड हॉर्मोन बढ़ने पर हाइपरथाइरॉयडिज्म हो जाता है। इसे में मरीज को पेट खाली लगता है जिससे खाने का मन करने लगता है।
प्रोटीन की कमी- जो लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे होते हैं उन्हें भी जरूरत से ज्यादा भूख लगती है। ऐसे लोगों को बार-बार खाने का मन करता है। प्रोटीन की कमी होने पर वो हार्मोन कम बनता है जिससे हमें पेट भरे होने का अहसास होता है। ऐसे में ज्यादा भूख लगती है।
स्ट्रेस और गुस्सा- गुस्से में या ज्यादा स्ट्रेस होने पर भी लोगों को भूख लगने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि जब आप ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो शरीर में कार्टिसोल हार्मोन काफी हाई हो जाता है। इस हार्मोन का सीधा असर भूख पर पड़ता है। इसलिए डिप्रेशन, एंग्जायटी में रहने वाले लोग दूसरों के मुकाबले ज्यादा खाते हैं
Source:
https://www.indiatv.in/health/is-excessive-hunger-a-disease-why-felling-hungry-all-the-time-increase-in-appetite-2025-02-20-1114727




