News Info
Go back
20 February, 2025, 10:47 AM
इन 4 नेचुरल तरीकों से हटाएं हाथ-पैरों के बाल, बिना वैक्स-शेविंग कराए जड़ से निकल जाएंगे बाल
Home Remedies to Remove Hair in Hindi: हाथ और पैरों के बालों को निकालने के लिए आप घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। आपको वैक्स या शेविंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
हाथ-पैरों के बाल निकालने के घरेलू उपाय
How to Remove Hair in Hindi: हाथ और पैरों के बालों को निकालने के लिए अक्सर लोग वैकस या शेविंग का सहारा लेते हैं। लेकिन, कुछ लोगों को वैक्स करवाने से जलन और खुजली होने लगती है। बार-बार रेजर का इस्तेमाल करने से त्वचा भी काली पड़ने लगती है। वैक्स करवाने से दर्द भी महसूस होता है। ऐसे में त्वचा के अनचाहे बालों को निकालने के लिए आप नेचुरल तरीके भी आजमा सकते हैं। घरेलू नुस्खों की मदद से बालों को हटाया जा सकता है। घरेलू उपायों की मदद से त्वचा के दाग-धब्बे भी दूर होते हैं। साथ ही, त्वचा की रंगत में भी सुधार होता है। आइए, जानते हैं कि हाथ और पैरों के बाल निकालने के लिए घरेलू उपाय-
बेसन और कच्चा दूध
अगर आप नेचुरल तरीके से हाथ और पैरों के बाल निकालना चाहते हैं, तो इसके लिए आप बेसन और दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपने हाथों और पैरों पर लगाएं। इस पेस्ट को सूखने दें। इसके बाद हल्की उंगलियों से त्वचा को रगड़ें। पेस्ट के साथ ही बाल भी रिमूव होने लगेंगे। बेसन त्वचा की टैनिंग को भी दूर करता है। इससे त्वचा की रंगत साफ होती है।
चावल का आटा
हाथ और पैरों के बालों को मिटाने के लिए आप चावल के आटे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बालों को रिमूव करने के लिए आप चावल के आटे का उबटन लगा सकते हैं। चावल का आटा हाथ-पैरों के बालों को रिमूव करने में मदद करता है। इसके लिए आप एक कटोरी में चावल का आटा लें। इसमें पका हुआ पपीता मैश करके डालें। इस पेस्ट को हाथ और पैरों पर लगाएं। 20 मिनट बाद त्वचा को रगड़ना शुरू करें। ऐसा करने से बाल निकलने शुरू हो जाएंगे।
नींबू और शहद
नींबू और शहद भी हाथ और पैर के बालों को निकालने का एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। नींबू और शहद का मिश्रण बालों को रिमूव करने में असरदार होता है। यह मिश्रण त्वचा की रंगत को भी साफ करता है। नींबू का रस टैनिंग और दाग-धब्बे मिटाता है। हाथ और पैरों के बाल निकालने के लिए आप शहद लें। इसमें नींबू का रस मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं। 20-25 मिनट बाद त्वचा गीले कपड़े से पोछ लें। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस पेस्ट का सप्ता हमें 1-2 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।
मसूर की दाल
मसूर की दाल भी हाथ और पैरों के बालों को निकालने में असरदार होता है। हाथ और पैरों के अनचाहे बाल निकालने के लिए आप मसूर दाल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप मसूर की दाल का बारीक पेस्ट बना लें। अब इसमें आलू का रस डालें। इस पेस्ट को हाथ और पैरों पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आलू का रस प्राकृतिक ब्लीच की तरह काम करता है। यह बालों की को जड़ से निकालने में मदद करता है। सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को लगाने से अनचाहे बाल धीरे-धीरे निकल जाते हैं।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/natural-ways-to-remove-hand-leg-hair-at-home-in-hindi-1188195/




