News Info
Go back
20 February, 2025, 10:22 AM
सुबह पेशाब का रंग हो ऐसा तो हो जाएं अलर्ट, अंदर ही अंदर बर्बाद हो रही किडनी का हो सकता है ये लक्षण
Kidney kharab hone ke lakshan: अगर किडनी में किसी तरह की खराबी आ जाए तो इससे शरीर में अलग-अलग तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की बजाय इनका तुरंत इलाज कराएं।
Kidney Damage Symptoms: किडनी शरीर को स्वस्थ रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। किडनी शरीर में जमा वेस्ट और टॉक्सिंस को साफ करता है और शरीर से बाहर फेंकने का काम करता है। शरीर में जमा एक्स्ट्रा फ्लूइट और जहरीले पदार्थों से होने वाली बीमारियों का रिस्क कम करने में भी किडनी से बहुत मदद मिलती है। हालांकि, किसी की किडनी जब अच्छी तरह काम नहीं कर पाती तो इससे उनके शरीर में कई तरह की समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। किडनियां किसी वजह से अगर खराब हो जाती हैं तो इससे कई प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ने लगती हैं। शरीर में हो रहीं इन गड़बड़ियों के लक्षण आपको दिन में अलग-अलग समय दिखायी दे सकते हैं। इसी तरह हाथों-पैरों, चेहरे और त्वचा भी किडनी डैमेज के कई लक्षण दिखायी देते हैं। यहां पढ़े किडनी में खराबी के उन लक्षणों के बारे में जो सुबह बाथरूम जाने पर दिखायी दे सकते हैं। साथ ही सुबह होने वाली कुछ समस्याएं जो किडनी की खराब स्थिति का संकेत देते हैं उनके बारे में भी पढ़ें यहां।
किडनी में खराबी के लक्षण जो दिखते हैं सुबह-सवेरे-Kidney kharab hone ke lakshan
पेशाब में बदलाव (Change in urine color)
कमजोर किडनी फंक्शनिंग के कारण यूरीन से जुड़ी कई समस्याएं दिखायी दे सकती हैं। जब किडनियां ठीक तरीके से काम नहीं कर पातीं तब आपको पेशाब में बदलाव दिखायी दे सकते हैं। पेशाब का रंग गाढ़ा पीला हो जाना, पेशाब में झाग बनना (Foamy urine) और रूक-रूककर पेशाब होने जैसे लक्षण किडनी में खराबी से जुड़े हुए हो सकते हैं।
रात में यूरीन पास करने के लिए बार-बार उठना भी आपकी किडनियों की खराबी का संकेत हो सकता है। किडनी जब वेस्ट और टॉक्सिंस को ठीक तरीके से फिल्टर नहीं कर पातीं तो पेशाब खुलकर नहीं होती। ऐसे में आपको बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ सकता है।
पेशाब करते समय जलन-दर्द
किडनियों के डैमेज हो जाने पर पेशाब करते समय आपको दर्द और जलन जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। किडनी खराब होने के बाद यूरीनरी ट्रैक्ट में सूजन बढ़ सकती है और इंफेक्शन्स भी हो सकता है। इससे यूरीन पास करते समय तेज दर्द और जलन महसूस हो सकती है।
रात में बार-बार प्यास लगना
जब किडनियां ठीक तरीके से काम नहीं कर पातीं तब शरीर में लिक्विड का संतुलन बिगड़ जाता है। इससे आपके शरीर में पानी की कमी जैसी स्थितियां भी बन सकती हैं और आपको बार-बार प्यास लग सकती है। विशेषकर रात के समय प्यास लगने पर आपको बार-बार पानी पीने के लिए उठना पड़ सकता है।
किडनी में खराबी के अन्य लक्षण (Common signs and symptoms of poor kidney health)
सुबह के समय पेट में क्रैम्प्स या ऐंठन महसूस करना और पेट में दर्द
पेशाब में खून आना
स्किन पर खुजली और रैशेज होना।
सुबह उठने के बाद बहुत अधिक थकान महसूस करना
कमजोरी और चक्कर आने जैसे समस्याएं
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diseases-conditions/change-in-urine-color-and-other-symptoms-of-kidney-damage-seen-in-the-morning-in-hindi-1188413/




