News Info

Go back
ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते दुल्हन की मौत, शादी के दिन आया हार्ट अटैक, परिवार में मातम

20 February, 2025, 10:16 AM

ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते दुल्हन की मौत, शादी के दिन आया हार्ट अटैक, परिवार में मातम

Bride Death in Muzaffarnagar: मुजफ्फर ने एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, शादी के दिन ही दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दुल्हन ब्यूटी पार्लर में तैयार होने गई थी, वहीं उसकी जान चली गई।

Bride Died on Wedding Day: शादी के दिन पूरे परिवार में खुशियों का माहौल रहता है। परिवारजन, रिश्तेदार और दोस्त सभी खुशियां मना रहे होते हैं। लेकिन क्या हो अगर इन खुशियों को किसी की नजर लग जाए? ऐसा ही मुजफ्फरनगर में हुआ, जहां शादी के दिन ही दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। दुल्हन की मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में सन्नाटा छा गया। हालांकि, यह पहली घटना नहीं है कि शादी के दिन दूल्हा-दुल्हन की मौत हुई हो। कुछ दिन पहले ही शादी वाले दिन एक दूल्हे की घोड़ी पर बैठे-बैठे साइलेंट हार्ट अटैक (Silent Heart Attack) से मौत हो गई थी।

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि परिवार में सभी लोग शादी की खुशियां मना रहे थे। शादी वाले दिन, दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते हुए ही दुल्हन की मौत हो गई। यह शादी भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में थी। दुल्हन के स्टेज पर पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

जब ब्यूटी पार्लर में दुल्हन को हार्ट अटैक आया तो, उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया। जहां, दुल्हन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हार्ट अटैक को दुल्हन की मौत का कारण बताया जा रहा है।

ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई थी दुल्हन
शादी से पहले की सारी रस्में करने के बाद दुल्हन तैयार होने के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी, जहां उसकी मौत हो गई। यह घटना सभी के दिल को झकझोर कर देने वाली है। ब्यूटी पार्लर में सजते-संवरते हुए ही दुल्हन की हार्ट अटैक (Heart Attack in Hindi) से मौत हो गई। इस हादसे के बाद वर-वधू, दोनों पक्षों की खुशियां मातम में बदल गई। बारातियों के बीच भी सन्नाटा छा गया।

24 घंटे बाद जिंदा मिली दुल्हन
हालांकि, पुलिस से 24 घंटे बाद दुल्हन को मध्य प्रदेश के मुरैना में जिंदा पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। वह शादी वाले दिन ब्यूटी पार्लर के नाम से घर से बाहर निकली। इसके बाद वह अपनी सहेली के साथ फरार हो गई। दुल्हन के पिता ने बदनामी से बचने के लिए हार्ट अटैक का बहाना बनाया। क्षेत्र में यह मामला सुर्खियों में बना हुआ है।

हार्ट अटैक के लक्षण क्या हैं?- Heart Attack Symptoms in Hindi
हार्ट अटैक का पहला लक्षण- सीने में दर्द होना है। हार्ट अटैक आने से पहले व्यक्ति को सीने में दर्द का अहसास होता है।

बेचैनी और घबराहट
सांस लेने में तकलीफ
सीने में भारीपन महसूस होना







Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/news/muzaffarnagar-bride-sudden-death-in-beauty-parlor-on-wedding-day-in-hindi-1188464/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help