News Info

Go back
मोबाइल पास रखकर सोना खतरनाक तो क्या जेब में रखना है सेफ? ये रहा जवाब

20 February, 2025, 10:09 AM

मोबाइल पास रखकर सोना खतरनाक तो क्या जेब में रखना है सेफ? ये रहा जवाब

अक्सर हम अपने फोन को तकिए या अपने बेड पर इधर-उधर रखकर सो जाते हैं. लेकिन आपको जानकरी हैरानी होगी कि इससे ओवरऑल हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है.

अपने फ़ोन को पास में रखकर सोने से आपकी नींद और स्वास्थ्य दोनों पर बुरा असर पड़ता है. आपके फ़ोन की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी और इससे निकलने वाला इलेक्ट्रोमेगनेटिक रेडिएशन लाइट आपके नींद पैर्टन में दिक्कत हो सकती है.

फोन से जो नीली रोशनी निकलती है वह शरीर के लिए काफी ज्यादा हानिकारक होती है. जो मेलाटोनिन हार्मोन को दबाती है. सिर्फ इतना ही नहीं वह नींद को भी कंट्रोल करने में मदद ररती है. आपको जानकर हैरानी होगी कि नींद में गड़बड़ी और मूड स्वींग जैसी परेशानियां भी इन्हीं वजह से होती है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन की कैंसर पर शोध के लिए अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी (IARC) ने फ़ोन से निकलने वाले रेडियोफ्रीक्वेंसी विकिरण को "संभवतः मनुष्यों के लिए कैंसरकारी के रूप में सूचीबद्ध किया है.

मोबाइल फोन में मौजूद रेडिएशन सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक होता है. मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है. मोबाइल फोन से जो नीली रोशनी निकलती है. उसके कारण नींद और कई सार हार्मोनल चेंजेज हो सकते हैं.

मोबाइल फोन के कारण सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक फोन से निकलने वाली रेडिएशन से दिमाग पर गंभीर असर पड़ता है. इसके कारण कैंसर होने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ जाता है. बहुत से लोग ऐसे हैं जिनकी सिर दर्द, चिरचिरापन और आंखों में दर्द मोबाइल के ज्यादा इस्तेमाल के कारण होती है.

मोबाइल से रेडिएशन निकलता है, इसलिए कोशिश करें कि आप सोते वक्त इसे अपने से दूर रखें. मोबाइल से निकलने वाला रेडिएशन इरेक्टाइल डिसफंक्शन से जुड़ा हुआ है. मोबाइल फोन से तेज नीली रोशनी निकलती है. मोबाइल फोन की लत छोड़ना चाहते हैं तो इसे साइलेंट करते दूर रख दें. इसकी जगह किताब पढ़ना शुरू कर दें.

घर में कुछ जगहें जैसे कि खाने की टेबल और सोने का कमरा मोबाइल से मुक्त रखें. इससे बच्चे उन जगहों पर मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. हर हफ्ते एक दिन तय करें जब सभी मोबाइल और टीवी बंद रखें. इससे न सिर्फ बच्चे मोबाइल से दूर रहेंगे, बल्कि आप सब को साथ में समय बिताने का भी मौका मिलेगा. इससे परिवार में आपसी बातचीत और मजबूत संबंध बनेंगे. यह आदत से बच्चों को भी अच्छा ब्रेक मिलेगा.







Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-sleeping-with-your-phone-nearby-can-negatively-impact-your-sleep-and-health-2887922
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help