News Info

Go back
छिलके के साथ या बिना छिलके..जानें मूंगफली खाने का क्या है सबसे अच्छा तरीका

19 February, 2025, 06:33 AM

छिलके के साथ या बिना छिलके..जानें मूंगफली खाने का क्या है सबसे अच्छा तरीका

मूंगफली पोषक तत्वों का भंडार है. इसमें कई तरह के मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं. इसे खाने से प्रोटीन भी भरपूर मिलता है. इसे खाने से शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहती है.

मूंगफली के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व, जैसे विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट, इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देते हैं. यह शरीर को कीटाणुओं से बचाव में मदद मिलती है.

मूंगफली पोषक तत्वों का पावरहाउस हैं. इसे (Peanuts) खाने से एनर्जी और जरूरी न्यूट्रिशन मिलता है. मूंगफली शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करती है, मांसपेशियों की मरम्मत करती है. इसमें फाइबर, प्रोटीन और फैट भरपूर पाए जाते हैं. फोलेट और मैग्नीशियम जैसे जरूरी मिनिरल्स कूट-कूटकर भरे होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूंगफली खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है. इसे छिलके के साथ खाना चाहिए या बिना छिलके के. आइए जानते हैं...

ज्यादातर मूंगफली को छिलके उतारकर खाते हैं. उन्हें पता नहीं होता है कि उनमें खूब सारा खनिज और बायोएक्टिव होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी हैं. डॉक्टर्स का मानना है कि लाल-भूरे छिलके वाली मूंगफली का सेवन अधिक फायदेमंद है. मूंगफली के छिलकों में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबल पाए जाते हैं, जो सेहत में सुधार लाने का काम करते हैं.

कई आहार विशेषज्ञों का कहना है कि मूंगफली काछिलका एंटीऑक्सिडेंट्स, खासतौर से रेस्वेराट्रोल और पॉलीफेनोल्स से भरपूर है, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. इनमें पाए जाने वाले कंपाउंड्स में सूजन-रोधी गुण होते हैं और ये बेहतर इम्यूनिटी देने में मदद कर सकते हैं

मूंगफली के छिलके में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, खास तौर से रेस्वेराट्रोल और फ्लेवोनोइड जैसे पॉलीफेनोल्स, जो शरीर में ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाते हैं. 2. मूंगफली के छिलके में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी आहार फाइबर शामिल होता है,जो गट हेल्थ को मजबूत बनाते हैं और पाचन को सही रखते हैं. 3. फाइबर और पॉलीफेनोल की वजह से मूंगफली का छिलका उन लोगों की मदद कर सकता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं.

कुछ लोगों को छिलका थोड़ा कड़वा या पचाने में मुश्किल लग सकता है. रेयर मामलों में मूंगफली की त्वचा एलर्जी या गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल को ट्रिगर कर सकती है. अगर आपका पेट संवेदनशील है या आपको एलर्जी रही है, तो छिलका हटाकर ही मूंगफली खाना चाहिए.






Source:

https://www.abplive.com/photo-gallery/lifestyle/health-health-tips-with-or-without-peel-what-is-the-best-and-beneficial-way-to-eat-peanuts-2886581
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help