News Info

Go back
इस गंभीर बीमारी की मरीज हैं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे रखती हैं खुद ख्याल

19 February, 2025, 06:30 AM

इस गंभीर बीमारी की मरीज हैं प्रियंका चोपड़ा, ऐसे रखती हैं खुद ख्याल

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बीमारी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि नाक की सर्जरी में हुई गड़बड़ी के बाद अस्थमा और डिप्रेशन की शिकार हो गई थी.

प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलकर अपनी बीमारी को लेकर बात की थी. उन्होंने कहा कि नाक की सर्जरी में हुई गड़बड़ी के बाद अस्थमा और डिप्रेशन की शिकार हो गई थी. प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि कोरोनावायरस के दौरान काफी ज्यादा डर लग रहा था कि क्योंकि मुझे अस्थमा की बीमारी है. इसके बाद प्रियंका ये भी कहती हैं कि नाक की सर्जरी में गड़बड़ी के बाद वह डिप्रेशन की भी शिकार हो गई थीं. प्रियंका बताती हैं कि जिंदगी वह समय काफी ज्यादा भयानक था. जिससे निकलने में काफी ज्यादा वक्त लगा. 

अस्थमा सांस से जुड़ी गंभीर बीमारी

अस्थमा एक पुरानी सांस संबंधी स्थिति है जो सांस की नली में सूजन, सांस फूलने, सीने में दर्द और लगातार खांसी का कारण बन सकती है. ये लक्षण सर्दियों में ज्यादा परेशानियों से भरे हो सकते हैं. जो न केवल वयस्कों, बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि छोटे बच्चों को भी प्रभावित करते हैं. अस्थमा के लक्षणों को नज़रअंदाज़ करने से स्थिति और खराब हो सकती है. इसलिए सही इलाज के लिए खास ख्याल रखने की जरूरत है. 

अस्थमा के क्या खतरे हैं

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अस्थमा में सांस लेने में दिक्कतें होती हैं और घरघराहट की आवाज आती है. इसकी वजह से सांस लेने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है. प्रदूषण बढ़ने, लाइफस्टाइल में बदलाव और कई अन्य कारणों से अस्थमा का अटैक हो सकता है. डॉक्टर्स का कहना है कि अस्थमा के ट्रिगर को समझना है तो सबसे पहले इसके लक्षणों और बचाव को जानना चाहिए, जिससे समस्या गंभीर होने से पहले ही बचा जा सके.
 
अस्थमा से बचने के लिए क्या करें
 
1. धूल और प्रदूषण से बचें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पराग, धूल के कण, फफूंद और जानवरों के बाल एलर्जी के कारक हो सकते हैं. ऐसी चीजें जब शरीर में पहुंचती हैं तो प्रतिक्रिया कर सकती हैं, जिससे वायुमार्ग में सूजन और संकुचन बढ़ सकता है. ऐसा होने पर अस्थमा के मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए इनसे बचाव करते रहना चाहिए. बाहर जाएं तो हर उपाय अपनाएं, जिनसे धूल और प्रदूषण से बच सकें.
 
2. वायरल इंफेक्शन बन सकती है समस्या
सर्दी या फ्लू जैसे वायरल इंफेक्शन पहले से संवेदनशील वायुमार्ग को प्रभावित कर सकता है, जिससे अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं, इसलिए अस्थमा के मरीजों को इससे बचकर रहना चाहिए. ठंडी हवा, नमी और अचानक से तापमान गिरने या बढ़ने पर बढ़ सकती हैं, जिससे अस्थमा का अटैक हो सकता है.

3.  अस्थमा को मैनेज करें
डॉक्टर्स का कहना है कि अगर अस्थमा को सही तरह मैनेज किया जाए तो इसका खतरा कम रहता है. फिजिकल एक्टिविटीज, संतुलित आहार और सांस लेने का नियमित अभ्यास इससे बचाने में मदद कर सकता है, ज्यादा दिक्कतें होने पर डॉक्टर से बात करें.






Source:

https://www.abplive.com/lifestyle/health/priyanka-chopra-has-spoken-about-having-asthma-and-depression-2886687
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help