News Info
Go back
19 February, 2025, 05:56 AM
ये 3 चीजें खाते ही शरीर में तेजी से बढ़ने लगता है बैड कोलेस्ट्रॉल, हेल्दी समझकर हम और आप खूब खाते हैं
Food That Increase Bad Cholesterol: खाने पीने में ऐसी कई चीजें हैं जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाती है। हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाते ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इन चीजों को तुरंत अपने खाने से हटा दें।
दिल को बीमारियों से बचाना है तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बैलेंस होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। जिसकी वजह आपकी खराब लाइफस्टाइल को काफी माना जाता है। जी हां खाने पीने की आदतें और डाइट से जुड़ी गलतियां हार्ट को कमजोर बनाती हैं। जिससे दिल धीरे-धीरे बामारियों की चपेट में आने लगता है। हार्ट की हेल्थ को बिगाड़ने में कोलेस्ट्रॉल की भूमिका सबसे बड़ी है। आज हम आपको ऐसी 3 चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें खाते ही शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। आपको इन चीजों को डाइट से तुरंत आउट कर देना चाहिए।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने वाले 3 फूड
कुकिंग ऑयल- आप रोजाना खाने में जिस तेल का इस्तेमाल करते हैं वो आपकी सेहत पर सबसे ज्यादा असर डालता है। कुछ लोग रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं जो शरीर में तेजी से खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसे हार्ट के लिए खतरनाक माना जाता है। दरअसल कुकिंग ऑयल में पाए जाने वाले फैट्स ट्राईग्लिसराइड को बढ़ाते हैं। इन फैट्स से शरीर में सूजन या इंफ्लेमेशन बढ़ता है। रिफाइंड ऑयल में कई बार प्रोसेसिंग की जाती है जिससे इस तेल के सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा रिफाइंड ऑयल में ट्रांस फैट्स ज्यादा होते हैं जिससे बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
डिब्बाबंद फ्रूट जूस- आजकल लोग पैकेट वाले जूस खूब पीते हैं। शॉपिंग मार्ट से लेकर ग्रॉसरी स्टोर तक जूस से भरे होते हैं। कुछ लोग नाश्ते में रोजाना इस तरह के पैकेट बंद जूस का इस्तेमाल करते हैं, जो शरीर के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह के जूस में शुगर और फ्रूक्टोज से भरपूर कॉर्न सिरप मिलाया जाता है। जिससे न सिर्फ ब्लड शुगर बढ़ता है बल्कि मोटापा और बैड कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ने लगता है। इसलिए पैक्ड चीजों के सेवन से बचना चाहिए।
बिस्किट- बाजार में बिस्किट की न जाने कितनी वैराइटी मौजूद है। हेल्दी बिस्किट के नाम पर बेचे जाने बिस्किट भी सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। फाइबर से भरपूर, ओट्स, घी, गुड़ और अन्य हेल्दी चीजों का से बने होने का दावा किया जाता है। कहा जाता है कि ये डाइजेस्टिव बिस्किट्स है, लेकिन किसी भी तरह के बिस्किट्स सेहत के लिए ठीक नहीं है। इनमें अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ा सकते हैं। जिससे हार्ट को नुकसान होता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/if-you-eat-these-3-things-bad-cholesterol-starts-increasing-rapidly-in-the-body-worst-foods-for-high-cholesterol-2025-02-17-1114027




