News Info

Go back
रहने लगा है जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी, तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

19 February, 2025, 05:47 AM

रहने लगा है जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी, तो शरीर में हो सकती है इस विटामिन की कमी

क्या आप भी जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूर पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षण किसी न किसी पोषक तत्व की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि आपको इस तरह के लक्षणों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आपने समय रहते सावधानी नहीं बरती तो आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए विटामिन डी की कमी की वजह से शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं।

जोड़ों में दर्द
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी की कमी की वजह से आपकी बोन और मसल हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। अगर आपको मांसपेशियों में कमजोरी या फिर ऐंठन महसूस हो रही है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इसके अलावा हड्डियों में दर्द महसूस होना, ये लक्षण भी विटामिन डी की कमी की तरफ इशारा कर सकता है।

थकान और कमजोरी
क्या आपको दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। हर समय थकान और कमजोरी महसूस होना, विटामिन डी की कमी का संकेत साबित हो सकता है। अगर आप बहुत ज्यादा उदास रहने लगे हैं, तो हो सकता है कि आपकी बॉडी में इस जरूर विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

गौर करने वाली बात
अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत किसी अच्छी से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में विटामिन डी रिच फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मछली, मशरूम और फोर्टिफाइड दूध जैसी खाने-पीने की चीजों में विटामिन डी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/suffering-from-joint-pain-weakness-sign-of-vitamin-d-deficiency-2025-02-18-1114154
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help