News Info
Go back
19 February, 2025, 05:42 AM
शरीर को अंदर से लोहे जैसा मजबूत बना देता है ये हरा पाउडर, Superfood की लिस्ट में है सबसे ऊपर
शरीर को फौलादी बनाना है तो रोजाना इस हरे पाउडर का सेवन शुरू कर दें। इसे खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल मिल जाएंगे। सुपरफूड की लिस्ट में सबसे ऊपर माना जाता है।
शरीर को मजबूत बनाने के लिए अलग-अलग विटामिन, मिनरल, हेल्दी फैट्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। इसके लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आपको ये सारे पोषक तत्व किसी एक चीज को खाने से ही मिल जाएं तो कितना अच्छा होगा। ऐसा ही एक सुपरफूड है स्पिरुलिना। जिसके बार में बहुत कम लोग ही जानते हैं। स्पिरुलिना पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन, आयरन, विटामिन बी12, विटामिन ए, फोलिक एसिड, कॉपर, फाइबर और मिनरल पाए जाते हैं। वजन घटाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक में स्पिरुलिना असरदार माना जाता है। आइये जानते हैं स्पिरुलिना के फायदे क्या हैं?
स्पिरुलिना पाउडर खाने से क्या फायदा होता है?
सिर्फ 1 चम्मच स्पिरुलिना खाने से आपको 4 ग्राम प्रोटीन, 11% विटामिन-बी1, 15% विटामिन-बी2 , 4% विटामिन-बी3, 21 % कॉपर और 11 % आयरन मिलता है। इसमें 20 कैलोरी और 1.7 ग्राम हेल्दी कार्ब्स होते हैं। यही वजह है कि इसे सेहत के लिए बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है।
भरपूर प्रोटीन- स्पिरुलिना खाने से भरपूर प्रोटीन मिलता है और वो भी नेचुरल सोर्स के जरिए। जो लोग फिटनेस ट्रेनिंग करते हैं या वजन घटाने का प्लान कर रहे हैं वो प्रोटीन पाउडर खाने की बजाय ये हेल्दी नेचुरल पाउडर खा सकते हैं।
विटामिन बी12 की कमी दूर- स्पिरुलिना खाने से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। इसे दिमाग और नर्व्स सिस्टम को हेल्दी बनाने में असरदार माना जाता है। ब्रेन फंक्शन को बेहतर करने और तनाव भगाने में स्पिरुलिना फायदेमंद है। इससे आयरन भी मिलता है।
एमिनो एसिड- स्पिरुलिना में प्रोटीन के साथ-साथ अमीनो एसिड भी पाए जाते हैं। एमिनो एसिड से गैस्ट्रिक और ड्यूइडनल (duodenal) अल्सर को सही करने में मदद मिलती है। स्पिरुलिना में क्लोरोफिल होने के कारण पाचन बेहतर बनता है। इससे मसल्स स्ट्रॉंग बनती हैं।
एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर- स्पिरुलिना में भरपूर एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। इससे शरीर में सूजन की समस्या को कम किया जा सकता है। किसी भी इंफेक्शन से बचाने में भी स्पिरुलिना मदद करता है। स्पिरुलिना ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है।
Source:
https://www.indiatv.in/health/this-green-powder-spirulina-makes-the-body-strong-from-inside-top-in-the-list-of-superfoods-2025-02-18-1114259




