News Info

Go back
सुबह-सुबह महसूस होते हैं ये लक्षण, हो सकता है डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का संकेत

19 February, 2025, 05:34 AM

सुबह-सुबह महसूस होते हैं ये लक्षण, हो सकता है डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का संकेत

कहीं आपको भी सुबह के समय इस तरह के लक्षण तो महसूस नहीं होते हैं? आइए डायबिटीज की तरफ इशारा करने वाले कुछ मॉर्निंग सिम्टम्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से डायबिटीज के मामले बढ़ते जा रहे हैं, जो वाकई में चिंता का एक विषय है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डायबिटीज के लक्षणों को जितनी जल्दी पहचान लिया जाए, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है। लेकिन अक्सर लोग डायबिटीज के दौरान दिखाई देने वाले लक्षणों को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती कर बैठते हैं।

सुबह उठते ही थकान और कमजोरी महसूस होना
रात में सात से आठ घंटे की साउंड स्लीप लेने के बाद जब आप सुबह उठते हैं, तो आपको रिफ्रेशिंग महसूस होने की जगह थकावट और कमजोरी महसूस होती है, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सुबह-सुबह थकान और कमजोरी महसूस होना डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

गौर करने वाली बात
आपको बता दें कि नींद आना या फिर नजर में कमजोरी या फिर फंगल इंफेक्शन, इस तरह के लक्षण भी इस गंभीर बीमारी का संकेत साबित हो सकते हैं। क्या आपका वजन अचानक से कम होने लगा है? अगर हां, तो सडन वेट लॉस भी डायबिटीज की तरफ इशारा कर सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ड्राई स्किन और हेयर फॉल की समस्या भी डायबिटीज का संकेत हो सकती है।

ज्यादा भूख-प्यास लगना
अगर आपको पहले की तुलना में ज्यादा भूख या फिर ज्यादा प्यास लगने लगी है तो आपको इस तरह के लक्षण को मामूली समझने की गलती नहीं करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा भूख-प्यास लगना, डायबिटीज के मुख्य लक्षणों में से एक हो सकता है। अगर आपको सुबह-सुबह हाथों या पैरों में झुनझुनी महसूस हो रही है तो आपको डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है।




Source:

https://www.indiatv.in/health/early-in-the-morning-symptoms-sign-of-diabetes-2025-02-19-1114296
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help