News Info

Go back
इन 4 लोगों के लिए जहर से कम नहीं है घी, जानिए घी के सभी साइड-इफेक्ट्स

16 February, 2025, 09:05 AM

इन 4 लोगों के लिए जहर से कम नहीं है घी, जानिए घी के सभी साइड-इफेक्ट्स

Ghee khane ke nuksan: मिनरल्स, विटामिंस और हेल्दी फैट्स से भरपूर देसी घी खाने से कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। जानिए किन लोगों के लिए घी का सेवन अनहेल्दी हो सकता है।

देसी घी इन लोगों के लिए है जहर
गर्मागर्म रोटियां हों या दाल-चावल, रोजमर्रा की इन चीजों का स्वाद घी के साथ कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, कई घरों में सर्दियों में देसी घी के लडड् (Desi ghee ke laddoo) खाने और घी के साथ गर्मागर्म दूध पीने जैसे नियम भी देखे जाते हैं। दरअसल, घी एक हेल्दी फैट का सोर्स तो है ही साथ ही घी खाने से आपकी ओवरऑल हेल्थ पर अच्छा असर दिखायी देता है। इसीलिए, बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को देसी घी खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि, कुछ लोगों के लिए घी का सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है।

घी खाने से हो सकते हैं नुकसान
कुछ समय पहले अमेरिकन जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में छपी एक स्टडी में कहा गया कि कुछ लोगों के लिए घी का सेवन ठीक नहीं होता क्योंकि, इससे उनकी हेल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ सकती हैं। वहीं, कुछ पुरानी बीमारियों के मरीजों को भी घी का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि किन लोगों को घी खाने से बचना चाहिए।

कमजोर डाइजेशन वाले नहीं खाए घी
जिन लोगों की पाचन शक्ति कमजोर होती है या जल्दी-जल्दी पेट से जुड़ी समस्याएं जिन लोगों को महसूस होती हैं उन्हें देसी घी का सेवन नहीं करना चाहिए। घी में मौजूद फैट्स डाइजेस्टिव सिस्टम के कार्य पर असर डालते हैं। इससे पेट खराब हो सकता है और पेट में गैस, इनडाइजेशन और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हार्ट पेशेंट्स
हार्ट डिजिज के मरीजों के लिए घी का सेवन नुकसानदायक हो सकता है। देसी घी का सेवन करने से हार्ट डिजिज से जुड़ी कॉम्प्लिकेशन्स बढ़ सकती हैं। दरअसल, घी में मौजूद फैट्स से कोलेस्ट्रॉल का स्तर असंतुलित हो सकता है जो हार्ट के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

लिवर की बीमारी में घी नहीं खाएं
घी में पाए जाने वाले कुछ सैचुरेटेड फैट्स आपके लिवर पर प्रेशर बना सकते हैं। इससे लिवर की पुरानी बीमारियों के लक्षण गम्भीर हो सकते हैं। इसीलिए, अगर आप किसी पुरानी लिवर डिजिज से पीड़ित हैं तो घी का सेवन कम से कम मात्रा में करें।

लैक्टोज इनटॉलरेंस में ना खाएं घी
कुछ लोगों को दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोगों को घी खाने से भी कुछ समस्याएं हो सकती हैं। लैक्टोज इंटॉलरेंस की वजह से लोगों में एलर्जिक रिएक्शन्स बढ़ सकते हैं और इससे पेट में दर्द, उल्टी और ब्लोटिंग जैसी परेशानियां हो सकती हैं। Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। 






Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-these-health-problems-can-increases-after-consuming-ghee-desi-ghee-khane-ke-nuksan-in-hindi-1186540/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help