News Info

Go back
Lump in pubic area: इन 5 कारणों से होने लगती है प्यूबिक हेयर में गांठ, इन घरेलू तरीकों से करें बचाव

16 February, 2025, 09:03 AM

Lump in pubic area: इन 5 कारणों से होने लगती है प्यूबिक हेयर में गांठ, इन घरेलू तरीकों से करें बचाव

Pubic hair me ganth: प्यूबिक हेयर में गांठ बनना काफी परेशान कर देने वाली स्थिति बन जाती है और ज्यादातर लोगों को इसके कारण का पता नहीं होता है। इस लेख में हम आपको इस गांठ के कारण व बचाव के तरीकों के बारे में बताएंगे।

Lump in pubic area: प्यूबिक हेयर यानी जननांगों के आसपास के बालों को प्यूबिक केयर कहा जाता है। प्यूबिक हेयर के अंदर कई बार गांठ बनने लगती है, जिसे कई बार इनग्रोन हेयर (Ingrown Hair) कहा जाता है, जो कि एक सामान्य समस्या है। ऐसा आमतौर पर तब होता है, प्यूबिक हेयर किसी कारण से त्वचा के अंदर ही उगने लगते हैं, बजाय इसके कि वे बाहर की ओर बढ़ें। यह स्थिति किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है, लेकिन प्यूबिक क्षेत्र में इसे अधिक देखा जाता है। कभी-कभी, इनग्रोन प्यूबिक हेयर से सूजन और दर्द भी हो सकता है। तो आइए आज इसके कारणों की पहचान करें और उपायों को भी जाने।

2. सख्त या तंग कपड़े: तंग अंडरवियर या पैंट पहनने से त्वचा पर दबाव पड़ता है, जिससे बाल अंदर की ओर बढ़ सकते हैं और गांठ बन सकती है।

3. त्वचा की सूजन या संक्रमण: अगर प्यूबिक क्षेत्र में त्वचा में कोई सूजन, घाव या संक्रमण हो, तो यह बालों के अंदर घुसने का कारण बन सकता है।

4. त्वचा की बनावट: कुछ लोगों की त्वचा इतनी सख्त होती है कि बाल ठीक से बाहर नहीं निकल पाते और अंदर ही घुस जाते हैं।

5. हार्मोनल बदलाव: हार्मोनल असंतुलन, जैसे किशोरावस्था में या गर्भावस्था के दौरान, प्यूबिक बालों के विकास में बदलाव ला सकता है, जिससे इनग्रोन हेयर हो सकते हैं।

बचाव के उपाय
प्यूबिक हेयर को शेव करते समय बहुत ध्यान रखें। साथ ही शेविंग क्रीम का इस्तेमाल करें और हमेशा बालों की दिशा में शेव करें, ताकि बाल अंदर न घुसें। प्यूबिक क्षेत्र सूखा रखें, क्योंकि गीली त्वचा से बालों का अंदर बढ़ना अधिक संभव होता है। सूजन को कम करने और त्वचा की नमी बनाए रखने के लिए लोशन या मॉइस्चराइजर का उपयोग करें। ध्यान रखें कि तंग और अनकम्फर्टेबल कपड़े पहनने से बचें। यह त्वचा पर दबाव डालने और बालों के अंदर उगने के जोखिम को बढ़ाता है। इसका एक और ुख्य कारण होता है गर्म पानी से स्नान करना। इससे त्वचा के रोमछिद्र खुलते हैं और बाल आसानी से बाहर निकल सकते हैं। वहीं अगर गांठ में संक्रमण हो या जलन महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। संक्रमण को समय पर ठीक करना महत्वपूर्ण है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
इनग्रोन प्यूबिक हेयर एक सामान्य समस्या है, लेकिन इससे बचाव और उपचार दोनों ही आसान हैं। सही देखभाल, सही शेविंग तकनीक और त्वचा की अच्छी देखभाल से इस समस्या को कम किया जा सकता है। अगर समस्या बढ़ जाए तो डॉक्टर से परामर्श करें।









Source:

https://www.thehealthsite.com/hindi/home-remedies/pubic-hair-me-ganth-kyon-banti-hai-causes-of-lump-in-pubic-area-in-hindi-1186748/
Close
Need Help?
Call us at:
90391-43777
99074-07777
Need Help