News Info
Go back
16 February, 2025, 08:58 AM
किडनी के मरीजों के दुश्मन हैं ये 5 फल, अगर आप भी हेल्दी समझ कर खा रहे हैं तो हो जाएं सावधान
Kidney kharab hone par kya nahi khana chahiye: जिन लोगों की किडनी खराब है या कमजोर है, उनके लिए कुछ हेल्दी फल भी नुकसानदायक हो सकते हैं जिनके बारे में हम आपको इस लेख में खासतौर पर बताने वाले हैं।
किडनी डैमेज कर देंगे ये फल (Fruits That Could Damage Your Kidney)
Fruits to avoid overeating if you have kidney disease: स्वस्थ रहने के सही डाइट का होना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। दिन में रोजाना आधा से एक घंटा एक्सरसाइज करने जैसी आदतों को आसानी से मैनेज किया जा सकता है, लेकिन दिनभर अपनी डाइट को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। वैसे तो जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है, तो सबसे पहले फलों का नाम ही आता है। यह बात सच भी है फलों का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए सबसे हेल्दी डाइट माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि हेल्दी फल भी कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। खासतौर पर किडनी के मरीजों को इसका पता लगाना जरूरी है। इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि अगर आपको किडनी से जुड़ी किसी तरह की समस्या है, तो इन फलों का सेवन करना भी नुकसानदायक हो सकता है।
1. अनार (Pomegranate For Kidney)
वैसे तो किडनी के मरीजों के लिए भी अनार का सेवन करना फायदेमंद रहता है, लेकिन अगर इसका सेवन बहुत ज्यादा मात्रा में किया जाए या फिर अगर आपकी किडनी ज्यादा खराब है तो अनार का सेवन करना खासतौर पर अनार के जूस का सेवन करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
2. मौसमी (Mausami For Kidney)
जब किडनी ठीक से काम करना बंद कर देती है, तो उसके फिल्टर करने की क्षमता भी प्रभावित हो जाती है। ऐसे में अगर आप दिन में कई बार मौसमी के जूस का सेवन करते है, तो उसका असर किडनी पर भी पड़ता है और किडनी पर भी पड़ता है और किडनी और ज्यादा प्रभावित होने लगती है।
3. केला (Banana For Kidney)
किडनी के लिए केला एक अच्छा विकल्प है, क्योंकि यह इसमें पोटेशियम पाया जाता है। लेकिन अगर किडनी खराब है और आप रोजाना नियमित रूप से कई केले खा लेते हैं, तो इसमें मौजूद किडनी के लिए फायदेमंद पोटेशियम ही नुकसानदायक बन जाता है। ऐसे में इन चीजों का ध्यान रखना जरूरी है।
4. संतरा (Orange For Kidney)
मौसमी फल की तरह ही किडनी के लिए संतरे का जूस भी बेहद फायदेमंद रहता है, लेकिन अगर किडनी खराब है और ठीक से फिल्टर नहीं कर पा रही है और आप रोजाना ज्यादा मात्रा में संतरे का जूस पी रहे हैं, तो यह आपकी किडनी के लिए अच्छा नहीं माना जाएगा।
5. स्टार फ्रूट (Star Fruits For Kidney)
बहुत ही कम लोग स्टार फ्रूट के बारे में जानते हैं यह बेहद खट्टा होता है और इसमें कई तरह के विटामिन व अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो स्टार फ्रूट का सेवन करना भी आपकी किडनी के स्वास्थ्य के लिए अच्छा विकल्प नहीं माना जाएगा। अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। a
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/kidney-kharab-hai-to-in-fruits-ko-nahi-khana-chahiye-fruits-that-should-be-avoided-in-kidney-disease-in-hindi-1186773/




