News Info
Go back
16 February, 2025, 08:54 AM
Sugar for Liver: आपके लिवर को अंदर ही अंदर डैमेज कर रही चीनी, रोज खाने वाले जरूर दें ध्यान
Chini khane se liver ko nuksan | चीनी का ज्यादा सेवन करना आपके लिवर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रहा है, जानें कितनी मात्रा में चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित मानी जाती है।
Side effects of sugar on liver: रिफाइंड शुगर यानी चीनी एक ऐसा मीठा जहर है जो आपको खाने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन यह आपके शरीर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रहा होता है। चीनी के साइड इफेक्ट्स के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं, लेकिन सभी साइड इफेक्ट्स के बारे में कम ही लोग जानते हैं। लेकिन बहुत ही कम लोग इसके अन्य साइड इफेक्ट्स के बारे में जानते हैं। जो लोग ज्यादा रिफाइंड शुगर यानी चीनी का सेवन करते हैं, उनके शरीर का वजन बढ़ने लगता है इस बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके लिवर को भी डैमेज कर रही होती है। अगर आप भी चीनी से बनी चीजों का सेवन खूब करते हैं, तो इससे आपका लिवर अंदर ही अंदर डैमेज हो सकता है। चलिए जानते हैं कैसे शुगर अंदर ही अंदर आपके लिवर को डैमेज कर रहा है। (Refined sugar effects on liver)
लिवर को डैमेज कर रही चीनी
आज के समय में भी लोगों को चीनी से शरीर में होने वाली नुकसानों के प्रति जागरूकता का होना जरूरी है। क्योंकि जो लोग ज्यादा चीनी वाली चीजें खाते हैं और नियमित रूप से खाते हैं तो ऐसे में शरीर में कुछ ऐसे केमिकल बनने लगते हैं, जो लिवर को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचाने लगते हैं। लंबे समय से जो लोग शुगर का सेवन कर रहे हैं, उनका लिवर अंदर से डैमेज होने लगता है और अगर समय रहते इस पर ध्यान न दिया जाए तो यह पूरी तरह से काम करना भी बंद कर सकता है।
चीनी के अन्य साइड इफेक्ट्स
सिर्फ लिवर ही नहीं बल्कि चीनी का ज्यादा सेवन शरीर को कई नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को ज्यादा चीनी वाली चीजों का सेवन करने की आदत है तो उन्हें डायबिटीज, हार्ट डिजीज, स्किन डिजीज जैसे एलर्जी और यहां तक कि ब्रेन से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कुछ अध्ययनों में यह भी देखा गया है कि जो लोग ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन करते हैं, उन्हें कुछ प्रकार के कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
कितनी चीनी खाना सुरक्षित
रिफाइंड शुगर आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में इसका सेवन करते हैं, तो इससे होने वाले साइड इफेक्ट्स काफी कम हो सकते हैं। एनएचएस के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रोजाना 30 ग्राम शुगर का सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, अगर लिवर से जुड़ी कोई समस्या है, डायबिटीज है या फिर कोई अन्य बीमारी है, तो डॉक्टर से सलाह लेकर ही शुगर का सेवन करना चाहिए।
Source:
https://www.thehealthsite.com/hindi/diet/chini-khane-se-liver-ke-nuksan-side-effects-of-refined-sugar-on-liver-in-hindi-1186829/




